" data-ad-slot="">

बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज व गौतमबुद्ध विवि मिलकर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति करेंगे काम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। मनोविज्ञान एवं मानसिक विभाग गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान और विकास विभाग, वैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वाधान में मानसिक रोग से सम्बन्धित शांतियाँ एवं स्टीगमा के विषय पर एक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण के आयोजन का उद्देश्य संयुक्तरूप से संचालित एक प्रोजेक्ट से जुड़े ये सभी कर्मियों को प्रशिक्षित करना था। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से दोनों संस्थाओं द्वारा संयुक्तरूप से एक मनोविज्ञानिक मापनी को विकसित किया गया है, जिसके द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति भांतियाँ एवं स्टिगमा के स्तर का अध्ययन किया जायेगा। इस अध्ययन के फलस्वरूप हमें इस बात की जानकारी मिल सकती है कि आज के आधुनिक विज्ञान के युग में हमारे समाज में कितने तिशत लोगों को मानसिक रोग से सम्बन्धित भांतियां एवं स्टीगमा से जुड़े विचार होते है। उपरोक्त आंकलन के आधार पर मानसिक स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से जुड़े मनोचिकित्सकों एवं अन्य कर्मियों को इस बात की जानकारी मिलेगी कि समाज में मानसिक स्वास्थ्य के उत्थान एवं वैज्ञानिक उपचार के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके। इसके अतिरिक्त इस अध्ययन से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी नीति निर्धारण से मदद मिल सकती है।

इस प्रशिक्षण के दौरान वैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल गेटर नोएडा के डॉ. सी.पी. शर्मा, डॉ.एसपीएस बख्सी चेयरमैन बैक्शन, डॉ. कथिका मनोविज्ञान एवं मानसिक विभाग गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ.ए.पी सिंह अन्य चिकित्सक गणों एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे और अपने विचार व्यक्त किये।कार्यक्रम में होम्योपैथी समिति के डॉयरेक्टर डॉ.सी.के. नायक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डी.के. शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. एस.पी.एस. बक्शी ने इस तरह के कार्यक्रम एवं शोधक्रियाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य डॉ. सी.पी. शर्मा ने इस प्रोजक्ट को सफल बनाने सम्भव मदद देने की बात कही। डॉ. कथिका ने प्रोजक्ट की रूपरेखा एवं क्रियान्वयन के बारे में बात कही। डॉ.ए.पी. सिंह ने बताया कि इस तरह के प्रोजेक्ट फल से समाज में मानसिक समस्याओं के शीघ्र पहचान एवं शीघ्र समाधान जैसे विचारों को बाढ़ावा मिलेगा। इस कार्यक्रम में डॉ. मीनाक्षी अम्बवानी, डॉ. सूरज सूर्यवंशी, डॉ. प्रिया सिंह, डॉ. कृति सारस्वत, डॉ. निशा रानी इस प्रोजेक्ट के हिस्सा थे एवं कार्यक्रम में सम्मिलित थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण भेंट, सौंपा 7 सूत्रीय प्रस्ताव

युवाओं, महिलाओं एवं समाज कल्याण के विषयों पर भी हुई विस्तृत चर्चा लखनऊ। भारतीय जनता…

20 hours ago

जीआईएमएस में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा द्वारा पीजीडीएम बैच 2026–28 के…

20 hours ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में उत्साह एवं भक्तिभाव से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-3 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह…

20 hours ago

इस्कॉन  ग्रेटर नोएडा  में 3-5 सितंबर तक  भव्य रुप से आयोजित हो रहा है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

-भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन)…

4 days ago

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य,आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

-अभिमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, उद्योग जगत से जुड़ने और उद्यमशीलता…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>