" data-ad-slot="">

RSSDI ने मधुमेह जांच का बनाया रिकार्ड, अहमदाबाद से आए डायबीटीज़ विजय रथ को जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने झंडी दिखाकर किया रवाना

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया ने विश्व हृदय दिवस के दिन आयोजित मेगा इवेंट “वन नेशन, वन डे, वन मिलियन ब्लड शुगर टेस्टिंग” अभियान में पूरे भारत वर्ष में 10 लाख लोगों के ब्लड शुगर की नि:शुल्क जाँच की गयी थी। मधुमेह के लिए लोगों को और जागरूक बनाने के लिए आरएसएसडीआई ने 1 अक्टूबर को अहमदाबाद के गांधी धाम से डायबिटीज़ विजय रथ को रवाना किया गया था। यह रथ गुजरात से राजस्थान के अलग अलग शहरों (उदयपुर, कोटा, अजमेर, कुचामन सिटी, जयपुर, अलवर) , हरियाणा में फ़रीदाबाद होते हुए गुरुवार दोपहर गौतमबुद्ध नगर पहुंची। इस रथ यात्रा के साथ 2 महिला चिकित्सक भी स्वयं कार चलाते हुए अहमदाबाद से दिल्ली पहुँची।

रथ का स्वागत ग्रेटर नोएडाडा में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, डॉ अनुज माहेश्वरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया(RSSDI) , डॉ रिशि शुक्ला अध्यक्ष RSSDI उत्तर प्रदेश , डॉ नरसिंह वर्मा सचिव RSSDI उत्तर प्रदेश ने किया। इसके उपरांत सुहास एल वाई ज़िलाधिकारी गौतमबुध नगर ने नोएडा के सेक्टर-27 में मधुमेह विजय रथ को झंडी दिखाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के समाधि स्थल राज घाट के लिए रवाना किया। RSSDI के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर ज़िलाधिकारी को सम्मानित किया। जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने इस प्रयास को डायबीटीज़ के लिए जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर पूरे भारत में कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. अमित गुप्ता, डॉ आर. के गुप्ता निदेशक जिम्स, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अमितेश अग्रवाल, डॉ. विमल अग्रवाल, अजय उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>