" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

किसानों ने टोल प्लाजा कर्मियों की अभद्रता व समस्याओं को लेकर प्रदर्शन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेस वे टोल प्लाजा कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार व स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को किसान एकता संघ संगठन के कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी के नेतृत्व में जेवर टोल प्लाजा पर प्रदर्शन कर पंचायत की। नाराज कार्यकर्ताओं ने करीब एक घन्टे तक टोल को फ्री कर दिया। तदुपरांत अधिकारियों के आश्वासन पर ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सौदान सिंह और संचालन प्रदेश महासचिव सतीश कनारसी ने किया। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रधान ने बताया की किसानों की 7 सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जेवर टोल पर पहुंचे। जब जेवर टोल प्रशासन की तरफ से कोई भी पंचायत में नहीं पहुंचा तो किसानों ने टोल बूथों पर जाकर वहां से गुजरने वाली सभी गाड़ियों को कई घंटों तक टोल फ्री करा दिया गया। किसानों की मांग है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर किसानों के ट्रेक्टर कृषि यंत्रों को बिना टोल टैक्स लिए निकाले जाएं, यमुना एक्सप्रेस वे पर दो लाइनों को क्षेत्रीय किसानों के लिए बिना फास्टट्रैक के छोड़ा जाए। मुर्शदपुर जगनपुर के समीप यमुना एक्सप्रेसवे बने कट को तत्काल प्रभाव से खोला जाए, जेपी द्वारा अट्टा नौरंगपुर गुनपुरा जगनपुर व अन्य गाँवों में 2010 में दनकौर स्कूल जाने के लिए बस सेवा संचालित की थी लेकिन कुछ समय बाद उस सेवा को बंद कर दिया गया उसे तत्काल प्रभाव से संचालित किया जाए।

यमुना एक्सप्रेस वे के लिए जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण की गयी है उनके बच्चों को स्थाई रोजगार दिया जाए। एक्सप्रेस वे के बराबर सर्विस रोड बनाया जाए, सभी किसानों को आईडी के आधार पर टोल फ्री किया जाए, आदि मांगों को लेकर 2 हफ्ते का समय जेपी टोल प्लाजा प्रशासन की तरफ से दिया गया यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर रमेश कसाना, मनीष बीडीसी, पप्पू प्रधान, अमित अवाना, अरबिद सैकेटरी, पप्पे नागर, जगदीश शर्मा, कमल यादव, अरूण चौधरी, विक्रम नागर,आंशु अट्टा, जितेन्द्र शयौरान, अर्चना सिंह, ओमबीर नागर, रवि नागर, मनवीर नागर, मनीष भाटी, दुर्गेश शर्मा, अरूण खटाना, मोहनपाल सिंह, दुर्गेश शर्मा, सेलक भाटी, ईश्वर नागर, राममेहर प्रधान,मास्टर इन्द्रपाल सिंह, अमित नागर, मनीष नागर आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

15 hours ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

15 hours ago

जनसेवा को समर्पित कैलाश हॉस्पिटल में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर विभाग : डॉ. महेश शर्मा

90 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनें और 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन…

2 days ago

सरदार पटेल की जयंती को ऐतिहासिक बनाएगी गुर्जर महासभा….29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम पहुंचने का किया आह्वान

29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में जुटेगा गुर्जर समाज, तैयारियों को लेकर ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

कैलाश इंस्टीटूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क-3 में राष्ट्रचिंतना गोष्ठी में तकनीकी युव में आध्यात्मिकता एआई और क्वांटम पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रचिंतना की 36वीं गोष्ठी का आयोजन कैलाश इंस्टीटूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क 3,…

2 days ago

केसीसी इंस्टीट्यूट के 5वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी गयी उपाधियां, नवनीत सिकेरा ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा। केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन, ग्रेटर नोएडा में 5वें दीक्षांत समारोह…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>