" data-ad-slot="">

एमिटी स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग ग्रेनो कैंपस में फैशन शो,छात्राओं के तैयार परिधान पहनकर रैंप पर उतरी मॉडल्स

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा कैंपस में फैशन शो “पनाश 2022” का आयोजन किया गया, जिसमें फैशन इंडस्ट्री के मशहूर डिजाइनर मनीष त्रिपाठी, मेकअप आर्टिस्ट ब्लॉसम कोचर, राशि रोहतगी खान, और गुरप्रीत सिंह ने शिरकत की। मिक्सड थीम पर आधारित इस फैशन शो में विभिन्न वस्त्र आकर्षण का केंद्र बने रहे। शो में देश-विदेश के विभिन्न नए डिजाइन प्रस्तुत किया गए।

शो के दौरान विभिन्न संस्कृति और पोशाक की झलक भी देखने को मिली। एमिटी स्कूल ऑफ फैशन एंड टेक्नोलॉजी के छात्रों ने अपने द्वारा डिजाइन किए गए कॉस्ट्यूम्स को प्रस्तुत किया। बाहर से आए मॉडल्स ने रैंप वॉक कर इन डिजाइंस को लॉन्च किया, जिसमें प्रोफेशनल मॉडल, छात्र और नन्हे मुन्ने बच्चों ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने बहुत ही ऊर्जा और उत्साह से कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

फैशन शो में तीन अलग अलग श्रेणियों में विजेता घोषित किए गए।  इस कार्यक्रम के अंत में संस्था के डीन ब्रिगेडियर हरदीप सिंह धानी ने सभी डिजायर, स्पॉन्सर और मॉडल्स का आभार प्रकट करते हुए छात्रों के क्रियात्मक कला को बढ़ावा देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्रों की प्रतिभा को मंच देने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होता है। इस अवसर पर संस्थान के डीन एकेडमिक प्रोफेसर जस्सी, दर्जनों फैकल्टी, छात्र और अभिवावक उपस्थित थे। मंच संचालन और कोरियोग्राफर संदीप अहलूवालिया ने की।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>