ग्रेटर नोएडा। बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पीसीडीएस(पॉली किस्टिक ओवरीयन सिन्ड्रोम) का जन जागरूकता कार्यक्रम शुरु किया गया। पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम से ग्रसित महिलाएं निःशुल्क पंजीकरण करवाकर होम्योपैथिक चिकित्सा द्वारा लाभ प्राप्त कर सकती हैं। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ. एस.पी.एस. बक्शी एवं सीमा बक्शी ने किया। इस कार्यक्रम में बैक्सन होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सी.पी. शर्मा एवं अस्पताल के निदेशक डॉ. आशीष सबरवाल उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन डॉ. चन्द्रमुखी गुप्ता (प्रोजेक्ट हेड) ने किया। कार्यक्रम के दौरान इस प्रोजेक्ट के अन्य सदस्य के रूप में डॉ. रोली मिश्रा, डॉ. अनामिका बक्शी, डॉ. विजया गोस्वामी एवं डॉ. पल्लवी सिंह उपस्थित रहे। उपरोक्त कार्यक्रम में पंजीकरण कराने वाले मरीजों को निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा, अल्ट्रासाउण्ड तथा सभी प्रकार की जांचे रियायती दरों पर उपलब्ध करायी जाएंगी।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…