" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

दहेज व कर्ज मुक्त समाज बनाने के लिए स्व. करोड़ी सिंह बैंसला को दी  श्रद्धांजलि

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर शोध संस्थान परी चौक ग्रेटर नोएडा पर दहेज एक अभिशाप संगठन के आह्वान पर जननायक स्वर्गीय कर्नल करोड़ी सिंह बैंसला की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमे क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध सामाजिक गणमान्य लोग शामिल हुए। शोक सभा में शिरोमणि स्वर्गीय कर्नल को श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित करते हुए बाबा साहेब ने जो सपना देखा था। मेरा समाज शिक्षित हो कर्जा मुक्त हो दहेज मुक्त हो व फिजूलखर्ची समाप्त होनी चाहिए, इन सब बातों पर अमल करने हेतू उनके चित्र के सामने संकल्प लिया कि हम सभी उन्हीं के पदचिन्हो पर चलकर उनके सपने को साकार करने का काम करेगें। संगठन के सभी सदस्यों ने मिलकर एक निर्णय लिया कि हम आने वाली 15 मई दिन रविवार को ग्रेटर नोएडा मे आदर्श विवाह सम्मान समारोह में जो बिना दहेज की शादी करने का संकल्प लेगें व जिन परिवारों बिना दहेज के शादियां की है सभी को स्मृति चिन्ह व शोल उढाकर सम्मानित करेगे।

इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित बहन  निर्मला डेढा ने कहा कि फिजूलखर्ची व दिखावे के चक्कर में हमारा गुर्जर समाज बर्बाद हो रहा है तथा ममता भाटी ने कहा कर्नल साहब का सपना था कि मेरा समाज कर्ज मुक्त हो पर आज समाज में दहेज लेना देना अपनी शान समझते हैं। कर्जा लेने से भी नहीं चुकते है। संगठन के सदस्य सोबिनदर कसाना ने कहा दहेज जैसे राक्षस को समाप्त करने के लिए हम पूरे  एनसीआर मे गाँव-गाँव जागकर अपने समाज को जागरूक करने का काम करेंगे। इस मौके पर मास्टर मनमिनदर भाटी, अजय पहलवान, पुनित नागर, हेमचन्द नागर ,रवि,प्रवीण भारती, योगी भाटी,गीता नागर आदि उपस्थित रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>