" data-ad-slot="">
Categories: HEALTH AND LIFSTYLE

फोर्टिस ग्रेनो ने जुड़े गुर्दे के रोगों में बढ़ोतरी के मद्देनज़र अत्याधुनिक हेमोडायलिसिस मशीन का किया शुभारंभ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जीवनशैली संबंधी गुर्दा रोगों में बढ़ोतरी के मद्देनज़र, डॉक्टरों ने चेतावनी जारी की है कि बॉडीबिल्डिंग के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट का अत्यधिक सेवन करने, नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच न करवाने, आनुवांशिक कारणों, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, और मोटापे की वजह से तेजी से किडनी (गुर्दों) को नुकसान पहुंचता है। इसे ध्यान में रखते हुए, फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा ने नैक्स्ट-जेन हेमोडायफिल्ट्रेशन (एचडीएफ) मशीन का शुभारंभ किया है। इस नैक्स्ट-जेनरेशन डायलिसिस टेक्नोलॉजी में डिफ्यूज़न और हाइ-वॉल्यूम कन्वेक्शन का मेल समाया है जो पारंपरिक हेमोडायलिसिस की तुलना में, छोटे से मंझोले आकार के टॉक्सिन्स को काफी कुशल तरीके से रक्तप्रवाह में से हटाने में सक्षम है। इस अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करते हुए, हॉस्पीटल के डॉक्टरों ने हाल में, एचडीएफ मशीन की मदद से 32-वर्षीय महिला मरीज का सफल उपचार किया। डॉ रविंदर सिंह भदोरिया, एडिशनल डायरेक्टर– नेफ्रोलॉजी और डॉ. प्रशांत कुमार, कंसल्टेंट- यूरोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने अत्यधिक गंभीर रूप से बीमार इस मरीज का इलाज किया।

इस मामले में, मरीज का प्रत्यारोपित गुर्दा बेकार हो चुका था और वह डायलिसिस पर निर्भर थीं। मरीज को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया तो उन्हें सांस लेने में काफी कठिनाई हो रही थी और उनका ब्लड प्रेशर भी गिर चुका था तथा तेज बुखार भी था। उनके बचने की संभावना मात्र 10 प्रतिशत थी और प्रत्योरोपण के बाद दवाओं के सेवन की वजह से उनकी प्रतिरक्षा तंत्र भी काफी कमजोर पड़ गया था। मरीज की इस हालत को देखते हुए उनका पारंपरिक तरीके से हेमोडायलिसिस करना काफी मुश्किल काम था, और इसे देखते हुए डॉ रविंदर सिंह भदोरिया, एडिशनल डायरेक्टर– नेफ्रोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा ने उनके मामले में एडवांस हेमोडायफिल्ट्रेशन का विकल्प चुना। इस एडवांस डायलिसिस तकनीक में रक्त से छोटे और मंझोले आकार के यूरेमिक टॉक्सिन्स को कारगर तरीके से निकालने के लिए दो प्रक्रियाओं का प्रयोग किया जाता है-डिफ्यूज़न और कन्वेक्शन, और साथ ही मरीज के हार्ट तथा ब्लड प्रेशर लेवल्स को भी स्थिर रखा जाता है। यह प्रक्रिया करीब चार घंटे चली और अब मरीज की हालत स्थिर है।

डॉ रविंदर सिंह भदोरिया, एडिशनल डायरेक्टर– नेफ्रोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा ने कहा, “हम गुर्दों के रोगों में बढ़ोतरी देख रहे हैं, इनमें से अधिकांश कारण लाइफस्टाइल से जुड़े हैं, जैसे कि अनियंत्रित मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा, प्रोटीन सप्लीमेंट्स का अत्यधिक सेवन तथा स्वास्थ्य जांच न करवाना या उसमें देरी करना। शीघ्र निदान और समय पर रोगों का इलाज शुरू करना काफी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यदि किडनी को काफी नुकसान होता है, तो मरीज को आजीवन डायलिसिस या ट्रांसप्लांट सपोर्ट की आवश्यकता पड़ती है।”

डॉ प्रशांत कुमार, कंसल्टेंट, यूरोलॉजी, फोर्टिस हॉस्पीटल ग्रेटर नोएडा ने कहा कि “नेक्स्ट-जेनरेशन हेमोडायफिल्ट्रेशन तकनीक पारंपरिक डायलसिस की तुलना में काफी एडवांस होती है। सामान्य रूप से उपलब्ध हेमोडायलिसिस के मुकाबले, जो कि डिफ्यूज़न के माध्यम से छोटे आकार के टॉक्सिन्स हटाता है, ऑनलाइन एचडीएफ में डिफ्यूज़न और कन्वेक्शन दोनों का मेल कराया गया है ताकि बड़े आकार के टॉक्सिन्स भी रक्त में से हटाए जा सकें, और यह इंफ्लेमेशन में कमी लाने तथा लंबे समय तक डायलिसिस करवाने की वजह से पैदा होने वाली जटिलताओं से भी बचाव करता है। एचडीएफ तकनीक का इस्तेमाल करने वाले मरीजों को डायलिसिस के दौरान बेहतर ब्लड प्रेशर महसूस होता है, डायलसिस संबंधी लक्षण भी कमोबेश कम दिखायी देते हैं, टॉक्सिन क्लीयरेंस में सुधार होता है और कुल-मिलाकर, जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनती है। यह टेक्नोलॉजी खासतौर से उन लोागें के लिए फायदेमंद होती है जो लंबे समय तक डायलिसिस पर निर्भर हैं, या जिन्हें कार्डियोवास्क्युलकर जोखिम है अथवा जिन्हें पारंपरिक डायलिसिस थेरेपी से जुड़ी जटिलताओं का रिस्क है।”

सिद्धार्थ निगम, फैसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा ने कहा कि “नैक्स्ट जेनरेशन एचडीएफ टेक्नोलॉजी उपलब्ध करवाने के साथ ही, फोर्टिस ग्रेटर नोएडा ने अपनी एडवांस डायलिसिस और नेफ्रोलॉजी सेवाओं को मजबूत बनाया है, तथा मरीजों के जीवन और उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार लाने के लक्ष्य के साथ अत्याधुनिक उपचार विकल्पों को पेश किया है।”

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>