" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

शारदा विश्वविद्यालय में जीवन की उत्पत्ति पर विशेष व्याख्यान आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय, मे “विकासवाद: रसायन विज्ञान का उदय और जीवविज्ञान का जन्म” विषय पर एक विचारोत्तेजक व्याख्यान आयोजित किया गया। यह व्याख्यान अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वैज्ञानिक और भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी), बेंगलुरु के डॉ. पद्मनाभन बालाराम द्वारा प्रारंभिक पृथ्वी पर मौजूद साधारण रासायनिक यौगिकों से लेकर जटिल जैविक प्रणालियों के बनने तक की रोचक यात्रा को समझाया गया। इसमें बताया गया कि कैसे कार्बनिक अणुओं का निर्माण हुआ, स्वयं की प्रतिकृति बनाने वाली प्रणालियाँ विकसित हुईं, और धीरे-धीरे रसायन विज्ञान से प्रारंभिक जैविक प्रक्रियाओं का विकास हुआ।

इस सत्र में रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और विकासवादी विज्ञान के बीच के संबंधों के बारे में बताया। शारदा विश्वविद्यालय के  प्रो-चांसलर वाई.  के. गुप्ता  ने कहा कि “ऐसे व्याख्यान छात्रों और शिक्षकों को विज्ञान के मूलभूत प्रश्नों पर गहराई से सोचने के लिए प्रेरित करते हैं। पद्मनाभन बालाराम जैसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक का शारदा विश्वविद्यालय में आकर अपने अनुभव और ज्ञान साझा करना हमारे लिए गर्व की बात है। इस तरह के कार्यक्रम छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ उन्हें शोध और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।” इस कार्यक्रम का आयोजन प्रो. एस.ई. हसनैन और प्रो. भुवनेश कुमार (डीन रिसर्च) द्वारा किया गया इस कार्यक्रम के दौरान ,प्रो. सिबाराम खारा (वाइस चांसलर), शारदा विश्वविद्यालय प्रो वाइस चांसलर डॉ परमानंद सहित सभी विभागों के डीन,  फैकल्टी मेंबर्स, स्टाफ, स्टूडेंट्स आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

4 hours ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

4 days ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

4 days ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>