ग्रेटर नोएडा। जीसस एण्ड मैरी कॉन्वेंट स्कूल में स्थापना दिवस व विद्यार्थी-परिषद का चुनाव एवं अलंकरण समारोह भी संपन्न हुआ। 11 वर्ष पूर्व आज ही के दिन जिस विद्यालय की नींव रखी गई थी ,वर्तमान में वह नगर के प्रतिष्ठित स्कूलों में सम्मिलित हो चुका है जो कि विद्यालय के लिए हर्ष एवं गौरव का विषय है। इसी अवसर पर विद्यार्थी -परिषद में शिवम शुक्ला(11-B) हेड बॉय एवं सुदीक्षा वर्मा (11-C) को हेड गर्ल के रूप में चुना गया। स्पोर्ट्स कैप्टन अनन्या उपाध्याय (11-B)एवं वाइस कैप्टन अर्जुन सिंह(11-B) बने। गुरु गोविंद सिंह हाउस की कैप्टन जया यादव (11-B)एवं वाइस कैप्टन निखिल सारस्वत(9-B), विवेकानंद हाउस की कैप्टन बुशरा बेगम(11-C) एवं वाइस कैप्टन देवेश पटेल(9-A), सेंट पॉल हाउस की कैप्टन वेदिका यादव(A-11) एवं वाइस कैप्टन प्रीत(9-D), संत कबीर हाउस की कैप्टन निमिष्का संधू(11-A) एवं वाइस कैप्टन नितिन कुमार (9-A)बनें।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर रोजीमॉन ने विद्यार्थियों को उनके उत्तरदायित्व के प्रति सजग करते हुए भविष्य में अपने कर्तव्यों के प्रति सचेत एवं जिम्मेदार रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…