ग्रेटर नोएडा। कोरियाई संस्कृति, संगीत और भोजन के प्रति दिल्ली एनसीआर के लोगों के क्रेज को देखते हुए क्राउन प्लाजा ग्रेटर नोएडा 10 दिन के कोरियाई फूड फेस्टविल कलनरी मार्वेल्स ऑफ कोरियल क्युजीन का आयोजन किया गया है। शानदार कोरियन फूड की विविधताओं से भरपूर इस उत्सव की शुरूआत आज हुई, जहां इंटरकॉन्टिनेंटल होटल, सियोल, कोरिया के विशेषज्ञ शेफ नाम योन वांग और जून सोक पार्क की अगुआई में लोगों को स्वादिष्ट कोरियाई डिश का स्वाद लेने का मौका मिलेगा। इस फूड फेस्टिवल के माध्यम से दिल्ली एनसीआर के लोगों को अपने शहर में कोरियाई भोजन का स्वाद मिलेगा।विशेषज्ञ शेफ की अगुआई में यहां कोरिया की विभिन्न पसंदीदा डिश में स्पाइसी नूडल्स, राइस केक, किमबैप समेत विभिन्न डिश शामिल हैं। इस फूड फेस्टिवल के दौरान केवल डिनर का विकल्प उपलब्ध है, जहां 2,999 रुपये के डिनर पैकेज से लेकर 4,499 रुपये के 90 मिनट तक अनलिमिटेड हाउस ब्रांड का आनंद लेने का विकल्प मिलेगा।
क्राउन प्लाजा ग्रेटर नोएडा के जनरल मैनेजर शरद के उपाध्याय ने कहा, ‘किसी भी संस्कृति को समझने के लिए वहां का खानपान सबसे अच्छा तरीका होगा है और हमें इस फूड फेस्टिवल का आयोजन करते हुए प्रसन्नता हो रही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में यह अपनी तरह का पहला फेस्टिवल है। यहां फूड लवर्स को ऑथेंटिक साउथ कोरियन डिशेज का आनंद मिलेगा। यहां वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों तरह के मेहमानों के लिए कोरिया की कुछ खास डिशेज उपलब्ध कराई जाएंगी। लोग सलाद, सूप, मेन कोर्स और स्वादिष्ट डेजर्ट का आनंद ले सकेंगे। मेन्यू में किमिची जिजिगे, बोसा, बिबिबैप, कोरियन किमची जैसे कई खास नाम होंगे। मैं चाहूंगा कि दिल्ली एनसीआर के लोग यहां आएं और एक नई संस्कृति को अनुभव करें।‘
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…