ग्रेटर नोएडा। महिला दिवस के उपलक्ष्य में विक्रमादित्य फ़ाऊंडेशन के तत्वावधान में कैलाश ग्रुप ऑफ हास्पिटल एवं जन औषधि केन्द्र के सहयोग से ग्रेटर नौएडा की कासना बस्ती में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में २०० महिलाओं और १०० पुरूषों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जाँच की गयी। और उनके लिये स्वास्थ्य वर्धक दवाईयों का वितरण भी किया गया। डॉ अपूर्वा अस्थाना, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ने महिलाओं की जाँच की व स्वास्थ्य सम्बंधी निर्देश दिए व जीवनशैली को सुधारने की आदतों के बारे में जागरूक किया।
निःशुल्क दवाईयों व मास्क का वितरण किया गया।
विक्रमादित्य फ़ाऊंडेशन के मीडिया प्रभारी भगवत शर्मा व श्रीसंत शर्मा ने कहा कि ग्रामीण और गरीब बस्तियों में जाकर ज़रूरत मंद लोगों की सहायता करना और उन्हें उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना ही हमारी संस्था का सद उद्देश्य हैं। डॉ संध्या तरार ने आज के इस सफल कार्य क्रम के लिये कैलाश ग्रुप ऑफ हास्पिटल के डायरेक्टर दिनेश शर्मा, डा० हिमानी तिवारी और उनकी पूरी टीम, डॉ अपूर्वा अस्थाना, डायरेक्टर फोनिक्स हेल्थ केयर, और जन औषधि केन्द्र ग्रेटर नौएडा से डा० जीतेन्द्र सिंह का और गलगोटियास विश्वविद्यालय के पाॉलिटैक्निक विभाग के प्रिंसिपल मोहित गहरवार, और डा० मीनाक्षी सिंह का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में श्रीमती किरण, श्रीमती शशि प्रशांत शर्मा, अमित महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। एवं बस्ती के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…