-विद्यार्थियों को आगे बढ़ने व देश व प्रदेश का नाम ऊंचा करने के लिए किया प्रेरित
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल में 12 वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम कक्षा 12वीं के विद्यार्थी एक अलग रूप में नजर आए तथा उनके परिधानों में भारत की भिन्न-भिन्न संस्कृतियों की झलक दिखाई दी। इस कार्यक्रम का आयोजन विषेश रूप से 11वीं के छात्रों ने किया जिनका निर्देशन उनके कक्षाध्यापक चंद्रकांत मेहता एवं उनके साथियों ने किया इसका उद्देश्य भी विदयार्थियों में कार्यक्रम आयोजित कराने व करने की प्रतिभा को जगाना था।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ स्कूल के प्रधानाचार्य फादर आल्विन पिन्टो, प्रबन्धक फादर विनोय, ग्रेटर नोएडा स्थित कुष्ठ रोग निवारण एवं उन्मूलन समिति के निदेशक फादर सवास्टिन, सिस्टर्स सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं। तथा विशेष रूप से प्रधानाचार्य इन विद्यार्थियों के बीच उनके प्रधान शिक्षक, पारिवारीजन एवं मित्र, सभी रूपों में नजर आए।
इस अवसर पर कक्षा 11वीं 12वीं के विद्यार्थियो द्वारा कई गीत नृत्य आदि प्रस्तुत किये गए जिसमें उन्होंने पिछले दो तीन साल से रुकी हुई प्रतिभा को एक साथ प्रदर्शित किया तथा अपनी प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी को जीवन में सफल होने की शुभकामनाओं के साथ विशेष रूप से ये याद दिलाया कि 12वीं के बाद विद्यार्थी अपनी उच्च शिक्षा के लिए एवं शिक्षा ग्रहण करके सेवाएं देने के लिए विश्व के अलग-अलग क्षेत्रों में जाएगे जिसमे उनकी ईमानदारी, भाषा, व्यवहार आदि विद्यालय परिवार समाज एवं देश की छवि को एक नयी ऊँचाई तक ले जाएगी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…