आईईसी कालेज में फ्रेशर पार्टी फिएस्टा द फ्रेशर का हुआ आयोजन

आईईसी कालेज में फ्रेशर पार्टी फिएस्टा द फ्रेशर का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में फ्रेशर्स छात्रों के फ्रेशर पार्टी “फियस्टा द फ्रेशर“ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सुनील कुमार ने नव प्रवेशित छात्रों का स्वागत करते हुए उनसे आगामी वर्षो में कठिन परिश्रम कर सफाल नागरिक बनने का आहवान किया। संस्थान के प्रशासनिक निदेशक डा. भानु प्रताप सिंह सागर ने छात्रों से कहा कि सभी छात्रों को मन लगाकर पढ़ाई करने के साथ सर्वांगीण विकास के लिये सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लेना चाहिये।
संस्थान के मीडिया प्रभारी प्रोफेसर शरद माहेशवरी ने बताया कि कोविड महामारी के कारण गत वर्ष में छात्रो की कैंपस में फ्रेशर पार्टी नही हो पाई थी। जिसके कारण इस वर्ष 2020 तथा 2021 सत्र के विभिन्न संकायों बीटेक, फार्मेसी तथा मैनेजमैंट के छात्रो की संयुक्त रुप से फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों द्वारा गायन, नृत्य, शायरी कामेडी तथा फैशन शो की शानदार प्रस्तुतिया दी गई। छात्रों की प्रस्तुतियों के आधार पर निर्णायक मंडल ने छात्रों को विभिन्न टाईटल दिये।
Fresher's Party Fiesta the Fresher was organized in IEC College
संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील कुमार, प्रोफेसर भानु सागर तथा सीएफओ अभिजित ने मिस्टर फ्रेशर 2021 फार्मेसी के अनमोल , मिस फ्रेशर 2021 होटल मैनेजमैंट की अंचिता, मिस्टर फ्रेशर 2020 फार्मेसी के अमन, मिस फ्रेशर 2020 बीटेक की अशिका, मोस्ट एंटरटेनर होटल मैनेजमैंट के शादब, मोस्ट टैलेंट्ड बीटेक के आयुष्मान त्रिपाठी मोस्ट फैशनेबल होटल मैनेजमैंट की निभा तथा बैस्ट अटायर बीटेक के सूरज शर्मा को दिया। कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका डा. प्रियंका भटनागर तथा प्रोफेसर जया यादव ने सभी छात्रों तथा शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर भारी संख्या में छात्र तथा शिक्षक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed