ग्रेटर नोएडा। एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने जीएनआईओटी तकनीकी संस्थान को 5 स्टार में से 3.5 स्टार की महत्वपूर्ण रेटिंग मिली। जीएनआईओटी तकनीकी संस्थान, ग्रेटर नोएडा को संस्थान की इनोवेशन काउंसिल (2020-21) में एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से मूल्यांकन किए गए वार्षिक प्रदर्शन कॉलेज और संस्थानों की श्रेणी में 5 स्टार रेटिंग में से 3.5 स्टार रेटिंग मिली है। विदित हो कि एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय द्वारा यह मूल्यांकन देश के सभी शिक्षण संस्थानों (सरकारी एवं गैर-सरकारी) के वार्षिक प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। अच्छी स्टार रेटिंग प्राप्त करने के लिए किसी भी संस्थान को अनेक मानकों पर विशुद्ध रूप से खरा उतरना होता है।
जीएनआईओटी तकनीकी संस्थान के लिए 5 स्टार में से 3.5 स्टार की रेटिंग प्राप्त करना बहुत ही गौरव की बात है। संस्थान के निदेशक डॉ. धीरज गुप्ता ने इस उपलब्धि के लिए संस्थान की इनोवेशन काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. अनुरंजन मिश्रा और उनकी टीम को बधाई देते हुए एआईसीटीई और शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार को धन्यवाद अर्पित किया। जीएनआईओटी संस्थान समूह के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने संस्थान के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार को भी अपनी कृतज्ञता अर्पित की।
जीएनआईओटी को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए मिला 3.5 स्टार रेटिंग






