" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

दो लाख का ईनामी डकैत कालिया हुआ ढेर, हत्या-बलात्कार जैसे संगीन थे मामले

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नोएडा। यूपी एसटीएफ की टीम ने कई जिलों में वांछित 2 लाख के इनामी डकैत बावरिया अजय कालिया नोएडा में ढेर कर दिया है. अजय पर मथुरा से एक लाख, अलीगढ़ और पलवल से 50-50 हजार और बदायूं जिले से 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ नोएडा के सेक्टर-20 इलाके में हुई। अजय इससे पहले छुपकर रेवाड़ी में रह रहा था.अजय कालिया को उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और नोएडा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में मारा गया है। पता चला है कि आजकल अजय कालिया हरियाणा के रेवारी में छिपकर रह रहा था. उसके खिलाफ यूपी के मथुरा, अलीगढ़, बदायूं और हरियाणा के पलवल आदि में हाईवे पर लूट, डकैती और बलात्कार व दुष्कर्म जैसे कई संगीन मुकदमे दर्ज थे। अजय अलीगढ़, पलवल और बदायूं पुलिस की भी रडार पर था। STF के अनुसार बुलंदशहर में 2015 में हाइवे पर हुए गैंगरेप में CBI को भी अजय कालिया की तलाश थी।
मुठभेड़ में ढेर होने की पुष्टि उत्तर पुलिस एसटीएफ प्रभारी आईजी अमिताभ यश ने भी पुष्टि की है। उनके मुताबिक अजय कालिया से मुठभेड़ एसटीएफ और नोएडा पुलिस का संयुक्त अभियान था। यह मुठभेड़ नोएडा के सेक्टर 20 में हुई। घायल हालत में बदमाश अजय को इलाज के लिए एक अस्पताल में ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.आईजी एसटीएफ के मुताबिक ढेर हुए बदमाश की मथुरा पुलिस को भी लंबे समय से तलाश थी। मथुरा जिले में उसके खिलाफ लूट, दुष्कर्म और डकैती के कई मामले दर्ज थे। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दो लाख रुपए इनाम की घोषणा कर रखी थी। इसमें से एक लाख रुपये की इनामी राशि की घोषणा मथुरा पुलिस की ओर से की गई थी। जबकि टप्पल (अलीगढ़) पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए की इनामी राशि की घोषणा कर रखी थी।
बीते साल 20 जनवरी को अजय कालिया ने साथी डकैतों के साथ के एमपी रोड पर पलवल इलाके में एक वारदात को अंजाम दिया था। उस घटना में आरोपी अजय कालिया व उसके साथियों ने वाहन को पंचर करके सवारियों से लूटपाट की थी. लूटपाट करने के बाद गैंग ने 14 साल के एक बच्चे के साथ घिनौनी हरकत भी की थी. अजय कालिया के खिलाफ मथुरा के नौझील, पलवल के थाना हथिन, सदर में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज मिले हैं। इसके अलावा अजय उर्फ कालिया से कुछ समय पहले बुलंदशहर गैंग रेप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भी गहन पूछताछ की थी. यूपी एसटीएफ प्रमुख के मुताबिक मुठभेड़ में ढेर बदमाश अजय कालिया और उसका गैंग हमेशा हाईवे पर ही लूट की घटनााओं को अंजाम देता था।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>