" data-ad-slot="">
Categories: Delhi..EDUCATION

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स एंड रिन्यूएबल एनर्जी रिसोर्सेज विषय पर अन्तरराष्ट्रीय फ़ैकल्टी डेवलपमेंट

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नई दिल्ली। दयालबाग एजुकेशनल इंस्टिट्यूट में “माइक्रोग्रिड ऐन अपॉरचुनिटी: इलेक्ट्रिक व्हीकल्स एंड रिन्यूएबल एनर्जी रिसोर्सेज” विषय पर पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह प्रोग्राम अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा प्रमाणित एवं प्रायोजित है। और ऑनलाइन मोड में किया जा रहा है। इसमें देश और विदेश के 17 तकनीकी संस्थानों और इंडस्ट्रीज के 18 विद्वान प्रोफेसर एवम अभियंता व्याख्यान दे रहे हैं। व्याख्यान देने वाले कुछ प्रोफेसर डायरेक्टर पद पर भी नियुक्त है। डॉक्टर राजीव कुमार चौहान 5-9 जुलाई 2021 तक होने वाले इस प्रोग्राम के समन्वयक और दयालबाग एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के विद्युत् अभियांत्रिकी विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। माइक्रोग्रिड में दस सालों से महत्वपूर्ण योगदान देकर देश एवम् विदेशों में दर्जनों सम्मान ग्रहण करने वाले डॉक्टर चौहान ने बताया कि यह प्रोग्राम फैकल्टीज को देश विदेश में माइक्रोग्रिड के क्षेत्र में हो रहे शोध से अवगत कराएगा। एवं माइक्रोग्रिड के क्षेत्र में शोध करने के लिए प्रेरित करेगा। आजकल देश एवं विदेश में प्रदुषण को कम करने के लिए हरित ऊर्जा स्रोतों एवं विद्युत वाहनों का चलन बढ़ता ही जा रहा है। डा. चौहान ने बताया कि मइक्रोग्रिड ने केवल हरित ऊर्जा स्रोतों एवं विद्युत वाहनों को वर्तमान विद्युत प्रणाली से जुड़ने में मदद करेगा। मइक्रोग्रिड ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भी विशेष रूप से विद्युत आपूर्ति में सहायक सिद्ध होगा एवं विद्युत उपभोगताओं के लिए व्यापार के नए अवसर भी प्रदान करेगा।
अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में सबसे बड़ी चिंता प्राकृतिक संसाधनों के आधार पर बिजली उत्पादन करने की है। जिसके उत्पादन करने में अभी मनुष्य सामर्थ्यवान नहीं हैं। ऊर्जा में अनियंत्रित और अनिश्चितता के कारण अक्षय ऊर्जा प्रौद्योगिकियों में उत्पादन एकीकरण को और अधिक जटिल बना रहा है। इसके अलावा, अक्षय ऊर्जा संसाधनों (आर० ई० एस०) के साथ कई तकनीकी चुनौतियां हैं, जैसे बिजली की उपलब्धता, बिजली की गुणवत्ता के मुद्दे, संसाधन स्थान, सूचना बाधा और लागत के मुद्दे। इन सब के निवारण के लिए डा० रॉबर्ट हेब्नर (निदेशक, सेंटर फॉर एलेक्ट्रोमैकैनिक्स, टेक्सास विश्वविद्यालय, ऑस्टिन, यू ० एस० ए०) ने हरित ऊर्जा स्रोतों के साथ विधुत ऊर्जा भंडारण उपकरणों को जोड़ने पर बल दिया।
डा. बेहनम मोहम्मदी-इवातलू (प्रोफेसर, तबरीज़ विश्वविद्यालय, ईरान) ने बताया कि विधुत ऊर्जा बैटरी के आलावा और विभिनं प्रकार के स्रोतो जैसे कि संपीड़ित हवा, संपीड़ित गैस, पानी का भंडारण इत्यादि के रूप में एकत्रित किया जा सकता है। जिन्हें आवशयकता पड़ने पर फिर से विद्युत आपूर्ति के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। विद्युत भंडारण के ये साधन पर्यावरण के अनुकूल भी हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>