" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने की माँग को लेकर नेफोवा ने किया एनपीसीएल का घेराव

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में एनपीसीएल की तरफ से बार बार असहनीय बिजली कटौती से परेशान होकर नेफोवा सदस्यों और ग्रेनो वेस्ट सोसाइटियों के निवासियों ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एनपीसीएल ऑफिस का घेराव किया।
नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर सरकारी कागजों में “नो कट जोन” घोषित है, लेकिन यहाँ की बिजली आपूर्ति की हालत देख कर कुछ और ही लगता है। और अगर एनपीसीएल के वितरण क्षेत्र ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बात करें तो पिछले कई दिनों से ग्रेनो वेस्ट के सोसाइटियों में बिजली आपूर्ति की स्थिति बहुत ही ख़राब है। दोपहर और रात में बिजली तो मानो आँख मिचौली खेलती है। लाइट जितनी आती नहीं उससे ज्यादा कटी रहती है। बच्चों के ऑनलाइन क्लास और लोगों के वर्क फ्रॉम होम ऑफिस का कार्य चलता रहता है। ऐसे में बार बार बिजली जाने से ना तो ढंग से क्लास हो पाती है और नाही ऑफीस का काम या मीटिंग हो सकती। गर्मी इतनी प्रचण्ड है कि बिना AC के काम नहीं चलता। जबकि बैकअप पर AC ना चलने से नींद भी नहीं आती। नेफोवा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपांकर कुमार एवँ सुमिल जलोटा ने बताया कि बिजली आपूर्ति की स्थिति ग्रेनो वेस्ट के लगभग सभी सोसाइटियों में एक जैसा ही है। नो कट जोन होने के बावजूद गर्मियों में कई कई घण्टो के अघोषित बिजली कटौती से निवासियों का जीना हराम है। सोसाइटी के पावर बैकअप का दाम भी बिजली आपूर्ति के मुकाबले 3 गुना है। ऐसे में बैकअप सर्विस का इस्तेमाल भी सोच कर ही करना पड़ता है।
नेफोवा की महासचिव श्वेता भारती ने बताया एनपीसीएल के ऑफिस का घेराव शांतिपूर्ण रहा। घेराव के दौरान एनपीसीएल के अधिकारियों ने नेफोवा को वार्ता के लिए बुलाया। एनपीसीएल अधिकारियों के साथ वार्ता में बताया कि NPCL के पास पीक डिमांड 900MW की है लेकिन इस साल NPCL को UPPCL से 500MW ही मिल रहा इस लिए लोड शेडिंग करना पड़ता है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में लोड शेडिंग कम से कम किया जाएगा। इसके अलावा NPCL ने बताया कि 2नए सब स्टेशन बनने है और नोएडा सेक्टर-123 से 100MW बिजली NPCL को मिलना है जिससे ग्रेनो वेस्ट की समस्या दूर होगी, परंतु यह होने में कम से कम 2-3 साल लगेगा। तब तक के लिए NPCL के पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही है।
ग्रेनो वेस्ट की हाई राइज सोसाइटी के निवासियों ने एनपीसीएल पर कुछ गंभीर आरोप भी लगाए कि उन्होंने बिल्डर को जितना लोड दे रखा है बिल्डर उससे कहीं ज्यादा आगे फ्लैट में बिजली वितरित किया हुआ है। जिससे ट्रिपिंग की समस्या आती रहती है और फिक्स लोड के नाम पर हर महीने एक मोटी रकम बिल्डर अपनी जेब में डालता है। दूसरी समस्या जो निवासियों को आती है कि बिजली नियामक आयोग के स्पष्ट दिशानिर्देश के बाद भी बिल्डर बिजली के मीटर से मेंटेनेंस शुल्क काट रहा है। परंतु एनपीसीएल मूकदर्शक बनकर देखता रहता और बिल्डर पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। निवासियों के शिकायत पर एनपीसीएल ने सफाई देते हुए यह कहा कि इसके लिए विद्युत नियामक आयोग में शिकायत दर्ज करनी होगी और सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट उनकी तरफ से मुहैया करवा दिया जाएगा क्योंकि एनपीसीएल के पास में बिल्डर के ऊपर कारवाई करने की कोई अथॉरिटी नहीं है ज्यादा से ज्यादा वह नोटिस जारी करेंगे और सोसाइटी की बिजली काट सकते हैं जिससे अंततः नुकसान वहां रह रहे निवासियों का ही होगा।
घेराव मे अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महासचिव श्वेता भारती, ला-रेसिडेंशिआ से सुमिल जलोटा, पंचशील ग्रीन्स-2 से दीपांकर कुमार, गैलेक्सी नार्थ एवेन्यू से साकेत नारायण, विक्ट्री सेंट्रल से नरेश, चेरी काउंटी से सुनील सचदेव और मनीष त्रिपाठी, ग्रीनार्क से नवल किशोर, इकोविलेज-2 से राजकुमार, मोहम्मद इनाम, अनुपम मिश्रा, हवेलिआ वेलेंशिया से राहुल गर्ग, इकोविलेज-3 से मृतुन्जय झा समेत करीब 50 लोगों में हिस्सा लिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>