" data-ad-slot="">

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय को भारत सरकार की DASA-2022 योजना का बना हिस्सा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के प्रकोष्ठ ने भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के आगामी डासा-2022 (DASA-2022): विदेशी छात्त्रों का सीधा नामांकन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आवेदन किया था। दरअसल डासा (DASA), भारत के तकनीकी संस्थानों में विदेशी नागरिकों, एनआरआई (अनिवासी भारतीय), पीआईओ (भारतीय मूल के व्यक्ति) और भारत के विदेशी नागरिक (ओसीआई) के प्रवेश के लिए भारत सरकार (जीओआई) जिसमें आईआईटी, एनआईटी, प्रतिष्ठित संस्थान आदि शामिल हैं। इस प्रक्रिया के तहत विदेशी छात्र जो भारत में तकनीकी शिक्षा के इच्छुक हैं इन्हें भारत की बड़ी तकनीकी संस्थानों में अध्ययन का मौक़ा देती है। विश्वविद्यालय प्रशासन को आगामी सत्र के लिए डासा के तहत होनेवाली प्रवेश प्रक्रिया के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए चयनित किया गया है और यह जानकारी इस वर्ष की डासा की प्रवेश प्रक्रिया की समन्वयक संस्थान राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, वरंगल के अधिकारी द्वारा सूचित किया गया।

यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के प्रकोष्ठ के माध्यम से प्रतिबद्ध और लगातार प्रयास करने को प्रेरित करने वाले कुलपति प्रोफेसर आर. के. सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन में हासिल किया गया है। यह विश्वविद्यालय द्वारा हासिल किया गया एक बड़ा मील का पत्थर है जो जीबीयू को और अधिक एनआरआई, ओसीआई, सीआईडब्ल्यूजी और विदेशी छात्रों को विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने को आकर्षित करेगी। इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय प्रशासन बहुत उत्साहित है और विदेशी छात्रों की संख्या एक लम्बी छलांग लगाने के लिए आतुर हैं और साथ ही सम्भावित तैयारियाँ भी करने में जुट गए हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

6 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

7 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

7 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

8 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>