" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

ढाई लाख रुपये से अधिक के भुगतान पर टीएडीएस कटौती अनिवार्य

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अपर आयुक्त, राज्य कर गौतमबुद्धनगर जोन नोएडा एवं जिलाधिकारी नोएडा द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में राज्य कर के सेक्टर-148ए स्थित भवन के मीटिंग हॉल में जनपद के समस्त सरकारी विभागों के आहरण वितरण अधिकारियों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस बैठक में  विभिन्न सरकारी विभागों के आहरण वितरण अधिकारी को जीएसटी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीयन लिये जाने अनिवार्यता एवं उनके द्वारा किये जाने वाले संविदाकार आपूर्तिकर्ता के क्रम में किये गये भुगतान पर टीडीएस कटौती से सम्बन्धित प्रावधानों को सुनिश्चित करना था। जिलाधिकारी के निर्देशों पर जनपद में कार्यरत विभिन्न शासकीय विभागों के कुल 59 आहरण वितरण अधिकारी द्वारा इस कार्यशाला में प्रतिभाग किया गया, जिसमें पंजीयन की अनिवार्यता एवं टीडीएस की कटौती से सम्बन्धित पीपीटी का प्रस्तुतीकरण उपायुक्त राज्य कर नोएडा, हिमान्शु वर्मा द्वारा किया गया। बैठक में समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को प्रस्तुतीकरण से यह जानकारी दी गयी कि संविदाकार/आपूर्तिकर्ता को एक कॉन्ट्रेक्ट के अन्तर्गत 2.5 लाख से अधिक का भुगतान किये जाने पर जीएसटी अधिनियम की धारा-51 के अन्तर्गत नियमानुसार टीडीएस काटकर राजकीय कोष में जमा करना अनिवार्य है।

कार्यशाला में विभिन्न केन्द्रीय राज्य सरकार के विभागों को जीएसटी विभाग में पंजीयन प्राप्त करना तथा नियमानुसार रिटर्न जीएसटीआर-07 दाखिल करने के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी । कार्यशाला में मुख्य रूप से राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, स्वास्थ्य विभाग, उद्यान विभाग, डोम्योपैथी विभाग, उद्योग विभाग, जिला निर्वाचन विभाग, नगर पंचायत विभाग, ग्राम विकास विभाग आदि समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित हुये।

कार्यशाला में आहरण वितरण अधिकारियों द्वारा पूरी रूचि के साथ अपनी जिज्ञासाओं से सम्बन्धित प्रश्नः पूछे गये, जिनका समाधान राज्य के अधिकारियों द्वारा किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर आयुक्त ग्रेड-2 राज्य कर नोएडा, एम.पी. सिंह द्वारा की गयी एवं कार्यशाला का संचालन संयुक्त आयुक्त (कार्यपालक) राज्य कर नोएडा, मुकेश चन्द्र पाण्डे द्वारा किया गया कार्यशाला में संयुक्त आयुक्त राज्य कर नोएडा रश्मि श्रीवास्तव, अमित मोहन एवं कुमार आनन्द उपस्थित रहे।

अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्धनगर जोन नोएडा, अदिति सिंह ने बताया कि राजस्व वृद्धि हेतु इस प्रकार के प्रशिक्षण निकट भविष्य में गौतमबुद्धनगर जोन की नोएडा ऑथोरिटी, ग्रेटर नोएडा ऑथोरिटी एवं युमना ऑथोरिटी के साथ भी किये जाएंगे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>