नई दिल्ली। एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट(ईपीसीएच) देश से हस्तशिल्प निर्यात के विकास में तेजी लाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। निर्यातकों को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों को पहचानने के लिए ईपीसीएच वार्षिक हस्तशिल्प निर्यात अवार्ड कार्यक्रम आयोजित करता रहा है। इस अवार्ड कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री पीयूष गोयल, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और वस्त्र, भारत सरकार। विशिष्ट अतिथि श्रीमती दर्शन विक्रम जरदोश, केंद्रीय कपड़ा और रेल राज्य मंत्री, भारत सरकार। उपेंद्र प्रसाद सिंह, आईएएस सचिव, कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार सामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता शांतमनु आईएएस, विकास आयुक्त (हस्तशिल्प)। कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार करेंगे।यह अवार्ड कार्यक्रम 28 जून, मंगलवार सायं 6 बजे, कन्वेन्शन हाल द अशोका होटल, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। यह अवार्ड को चार व्यापक श्रेणियों में विभाजित किया गया है। जिसमें शीर्ष निर्यात अवार्ड, उत्पाद समूह-वार अवार्ड। क्षेत्रीय पुरस्कार और महिला उद्यमी अवार्ड। 23वें निर्यात अवार्ड समारोह में वर्ष 2017-18 और 2018-19 में विजेताओं को उनके वार्षिक निर्यात प्रदर्शन के आधार पर 126 ट्राफियां और प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
प्लेटिनम परफॉर्मर फॉर पेपर हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्ट्स के मिस्टर गौतम नाथानाी, सीत कमल, लगातार तीसरी बार अवार्ड ग्रहण करेंगें। कार्यक्रम की जानकारी राज कुमार मलहोत्रा, चेयमैन ईपीसीएच, राकेश कुमार, डायरेक्टर जनरल,ईपीसीएच ने दी है।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…