" data-ad-slot="">

गलगोटिया विवि में नशा मुक्ति पखवाड़े का हुआ आयोजन, आयोजित हुआ जागरुकता कार्यक्रम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। गलगोटिया विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़े के अन्तर्गत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भारत सरकार के सहयोग से गलगोटिया विश्वविद्यालय के फॉरेंसिक साइंस डिवीजन, स्कूल ऑफ़ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज के द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली एन सी बी के जोनल डायरेक्टर ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह शामिल हुए। उन्होंने छात्रों को नशामुक्ति के लिये जागरूक करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संदेश प्रतिभागियों के साथ साझा किया। विश्विद्यालय की कुलपति प्रो. प्रीति बजाज ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज नशे की बुरी आदत ने युवाओं के जीवन को बहुत बुरी तरह से प्रभावित किया है। इसलिए आज इस बात की बहुत ज़रूरत है कि युवा अपने आस पास में नशे की आदत से ग्रसित लोगो को जागरूक करें और योगा और प्रणायाम जैसी महान विधाओं को अपने जीवन में नियमित रूप से अपनाये।

एनसीबी दिल्ली के सहायक निदेशक कुलदीप शर्मा, पूर्णिमा जीएन, राहुल पूरबे, महक जैन, अमित कुमार तिवारी, विमल ढाका, पारसनाथ, सीमा त्यागी और शमशेर सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए मादक द्रव्यों के सेवन के दुष्परिणामों को साझा किया और बताया कि किस प्रकार नशीले पदार्थों के तस्कर युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन के प्रति आकर्षित करते हैं। अंत में नशीली दवाओं के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता और जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय, गलगोटिया कॉलेज, पॉलिटैक्निक विभाग और एनएसएस के छात्रों और एनसीसी कैडेटस ने भाग लिया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो० अवधेश कुमार, कुलसचिव नितिन गौड़, छात्र कल्याण विभाग के डीन प्रोफेसर अरविंद कुमार जैन, डा० ए० राम पाण्डेय, प्रोफेसर दिव्या त्रिपाठी, विन्नी शर्मा, काजोल भाटी, गार्गी त्यागी, दुष्यंत राणा, भगवत प्रशाद शर्मा मौजूद रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>