" data-ad-slot="">

जी एल बजाज संस्थान में पीजीडीएम (बैच 2022-24) के दीक्षारम्भ समारोह का शुभारम्भ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-कारपोरेट जगत के नामी-गिरामी हस्तियों ने नवीन छात्रों को सिखाए सफलता के गुर

ग्रेटर नोएडा,28 जून। जीएल बजाज इन्स्टीट्यूट आफ मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च.पीजीडीएम इन्स्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा में पीजीडीएम सत्र 2022-24 के नवप्रवेशित प्रबन्धन छात्रों का पांच दिवसीय दीक्षारम्भ समारोह का शुभारम्भ मंगलवार को हुआ। इस आयोजन का विषय “Corporate Expectations & Insights for Aspiring Managers” था। इसी के साथ जीएल बजाज का रिसर्च जर्नल उसके प्रथम वॉल्यूम विमोचन भी किया गया। जिसका नाम है ऑप्टिमाइजेशन जर्नल ऑफ रिसर्च इन मैनेजमेंट। इस दीक्षारम्भ समारोह के मुख्य अतिथि पंकज दूबे, फाउण्डर एण्ड सीईओ, फाउण्डर एण्ड सीईओ, DSPIN Consulting Pvt. Ltd., थे। आयोजन का शुभारम्भ दीपप्रज्जवलन एवं सरस्वती वन्दना से किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में संस्थान की डायरेक्टर डॉ. सपना राकेश ने सभी गणमान्य अतिथियो का स्वागत एवं अभिवादन करते हुए जीएल बजाज ग्रुप के बारे में जानकारी साझा किया। उन्होंने पीजीडीएम पाठ्यक्रम के अलावा छात्रों की उत्कृष्ट शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास हेतु कोर्स के दौरान दी जाने वाली अतिरिक्त कार्यक्रमों एवं आवश्यक सुविधाओं के बारे में जानकारी साझा किया। जीएल बजाज एजुकेशनल इन्स्टीट्यूशन्स के सीईओ कार्तिके अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में सभी अतिथियों एवं छात्रों का स्वागत करते हुए कहा कि जीएल बजाज संस्थान छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संस्थान ने छात्रों हेतु विकास हेतु अवसर प्रदान किया है, परन्तु छात्रों को भरपूर कोशिश करके इसका लाभ उठाना होगा। संस्थान निरन्तर आधुनिक परिवेश एवं कारपोरेट डिमाण्ड के अनुसार शिक्षण प़द्धति में सुधार करता रहा है, एवं छात्रों को राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय गतिविधियों में भागीदारिता का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि छात्र सही मनोभाव के साथ शिक्षा ग्रहण कर राष्ट्र एवं विश्वसेवा में भागीदारी बने। उन्होंने छात्रों को मैनेजमेण्ट की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि पंकज दूबे ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि सभी व्यक्ति स्वाभाविक रूप मे अपार क्षमता होती है, आवश्यकता है अपनी क्षमताओं को पहचानने की। उन्होंने छात्रों को अपने क्षमताओं की उपेक्षा न करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि सफलता एवं असफलता व्यक्ति के विचार, मन एवं कर्म के आधार पर होती है। उन्होंने अपने अनुभवों को छात्रों से साझा किया। पैनल डिस्कसन में एक्सपर्ट पैनेलिस्ट्स आशीष भल्ला, एसोसिएट डायरेक्टर-एचआर, एचसीएल टेक्नोलाजीज, देबरर्घा देब, नेशनल मैनेजर सेल्स, एचआरबीपी, डाबर, नीरज कुमार, सीनियर जनरल मैनेजर,-कारपोरेट एचआर, हेवल्स आदि ने विषयान्तर्गत जानकारी एवं अपने अनुभवों से छात्रों को लाभान्वित किया। अन्त में ऑल इन फेमिली सेशन में संस्थान के शिक्षकगण एवं कर्मचारियों से नवप्रवेशित छात्रों को परिचित कराया गया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण भेंट, सौंपा 7 सूत्रीय प्रस्ताव

युवाओं, महिलाओं एवं समाज कल्याण के विषयों पर भी हुई विस्तृत चर्चा लखनऊ। भारतीय जनता…

20 hours ago

जीआईएमएस में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा द्वारा पीजीडीएम बैच 2026–28 के…

20 hours ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में उत्साह एवं भक्तिभाव से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-3 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह…

20 hours ago

इस्कॉन  ग्रेटर नोएडा  में 3-5 सितंबर तक  भव्य रुप से आयोजित हो रहा है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

-भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन)…

4 days ago

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य,आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

-अभिमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, उद्योग जगत से जुड़ने और उद्यमशीलता…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>