" data-ad-slot="">

बदलते मौसम से लोगों की बढ़ सकती है मुश्किल, बरतें सावधानी-डॉ. श्रेय श्रीवास्तव

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। तेज़ गर्मी और नमी ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी हैं। हर दिन बदलता मौसम बच्चों, युवाओं से लेकर बुजुर्गों के लिए मुसीबत बन रहा है। बुखार, डायरिया से लेकर सर्दी, जुकाम से पीड़ित बच्चे और बुजुर्ग अस्पताल पहुंच रहे हैं। आंधी तूफान में उड़ती धूल की वजह से बुजुर्गों को दमा और ब्रोंकाइटिस की समस्या भी परेशान कर रही है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बदलते मौसम  में  बच्चों और बुजुर्गों की विशेष देखभाल की जरूरत है। शारदा अस्पताल की मेडिसिन विभाग की ओपीडी में प्रतिदिन 220-230 मरीज आ रहे  हैं वहीं बच्चों की ओपीडी में भी 100-150 सौ बच्चे प्रतिदिन इलाज के लिए आते हैं। इसमें से कोल्ड डायरिया से लेकर सर्दी, जुकाम, पेट दर्द , शरीर में पानी की कमी  बुखार से पीड़ित बच्चों की संख्या ज्यादा होती है। वहीं दमा, ब्रोंकाइटिस, जोड़ों में दर्द, निमोनिया, बुखार की समस्या से पीड़ित बुजुर्ग भी अस्पताल पहुंच रहे हैं।

शारदा अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन विभाग के  डॉ. श्रेय श्रीवास्तव का कहना है कि इस मौसम में आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है जैसे की बाहर का तला भूना खाने से बचे, पानी अधिक पीये, मौसमी फल और सब्जी खाए, धूप  से आकर तुरंत एसी में ना बैठे, पानी को गुनगुना करके पीये, मास्क का प्रयोग करे यह आपको आंधी-तूफ़ान में उड़ रही धूल मिट्टी से बचाव  करेगा। वहीं  बाल रोग  विशेषज्ञ डॉ. अमित विज का कहना है ओपीडी में ज्यादातर बच्चे डिहाइड्रेशन, पेट दर्द, बुखार से पीड़ित आ रहे हैं जिसमें से 7 से 10 साल  के बच्चों  में  पेट दर्द की समस्या ज्यादा देखने को मिल रही है। वहीं 5  से कम उम्र वालो में पानी की कमी। डॉक्टर का कहना है की बच्चों के अब स्कूल खुलने पर विशेष सावधानी बरतें,  यदि आपका बच्चा घर से बहार है तो उसके साथ में खाने पीने की चीज़ रख दे, बाहर निकलने पर कोई कपड़ा या छाता से सर को ढकें, लम्बे समय का बना खाना ना खिलाएं, बिना डॉक्टर की सलाह के दवाई ना ले, छोटे बच्चो को मां का दूध अवश्य दे, धूप से तुरंत आकर एसी में ना बैठे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>