" data-ad-slot="">

छोटी सी आयु में ध्रुव पंडित का नाम इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स 2022 में हुआ दर्ज

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नई दिल्ली। फरीदाबाद के सेक्टर-49 में रहने वाला तीसरी कक्षा के छात्र ध्रुव पंडित की उपलब्धियां चौका देने वाली हैं उसने अपने स्कूल और शहर का नाम रोशन किया है। एपीजे स्वर्ण ग्लोबल स्कूल में पढ़ रहे इस छात्र को 37 ख़िताब एक एकेडमिक साल में अपने नाम करने के लिए सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि के लिए उनका नाम इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ है। इस ख़िताब को अपने नाम करने की शुरुवात 2021 में हुई। जब यह विद्यार्थी 2 कक्षा में था। मात्र एक साल के अंदर ध्रुव ने अनेक प्रतियोगिताएं  जैसे विज्ञान, संगीत तथा स्पोर्ट्स में भाग लिया। यह सभी प्रत्योगिताएं अन्य इंटर स्कूल से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करे गए थे। इतनी कम उम्र होने के बावजूत ध्रुव सभी चुनौतियों को पार करते हुए न केवल पढाई बल्कि खेल के क्षेत्र में भी उतने ही उल्लास और ख़ुशी से भाग लेते हैं। हलांकि ध्रुव ने 42 टाइटल जीते थे मगर इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स द्वारा केवल 37 को चुना गया। उसकी सफलता को लेकर ध्रुव की माँ डॉक्टर मीनू पंडित का कहना है, ” ध्रुव के लिए यह अभी शुरुआत है। उसको  को अपने परिवार में सभी से बेहतरीन गुण मिले हैं। हमारे घर में कोई व्यर्थ का समय बर्बाद करना पसंद नहीं करता। इस अभ्यास को ध्रुव भी अनुकरण करता है। जहां भी उसे कोई नयी जानकारी मिलती है, वह उसके बारे में पढ़ता है। इसके कारन हमारे घर में निरंतर सीखने का एक माहौल बना रहता है।  हम कुछ पढ़ रहे हैं तो ध्रुव भी साथ में पढ़ता है। अगर हम संगीत सुन रहे होते हैं, तो ध्रुव भी अपने कीबोर्ड पर कुछ बजाता है। हमारे घर में साल भर सीखने की प्रक्रिया चलती रहती है।”

“ध्रुव में अनेक गुण है और वह इनमें सर्वश्रेष्ट होने की कोशिश करते हैं। वह सक्रिय रूप से नई चीजें सीखने की कोशिश करता है। वैसे कहा जाये तो वह खाने के अलावा सब कुछ करना पसंद करता है”डॉ. पंडित ने हंसते हुए बताया।

ध्रुव के स्कूल की टीचरों के निरंतर प्रयास और मेहनत की सरहाना करते हुए ध्रुव की माँ ने बताया “साइंस ओलिंपियाड का ज़िक्र करते हुए उन्होंने बताया कि सभी टीचर्स ने परीक्षा से दो महीने पहले ही छात्रों को तैयारी शुरू करवा दी थी। इस परीक्षा में ध्रुव ने 17 स्थान प्राप्त करा। स्कूल अक्सर ध्रुव को प्रेरित करता है और उसका नाम कई प्रत्योगिताओं में नामांकित करता है।” फ़िलहाल फरीदाबाद में एक मेगा टैलेंट हंट प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए ध्रुव अभ्यास कर रहा है। खास बात यह है की गाने के साथ-साथ यह छात्र की बोर्ड पर म्यूजिक भी बजायेगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>