" data-ad-slot="">
Categories: DELHI NCRDelhi..

कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने एक्समार्ट के राजेश जैन को दिया तीन श्रेणी में अवार्ड

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-एक्समार्ट इंटरनेशन को विभिन्न श्रेणी में मिले तीन टॉप पुरस्कार
-राजेश जैन ने सभी अवार्ड अपनी माताजी को किया समर्पित
नई दिल्ली। नई दिल्ली में हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने 23वें हस्तशिल्प निर्यात पुरस्कार समारोह का आयोजन अशोका होटल दिल्ली में किया। इस बहुप्रतीक्षित समारोह में वर्ष 2017-18 और 2018-19 के दौरान निर्यातकों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस आयोजन में ईपीसीएच के अध्यक्ष राज.के.मल्होत्रा के साथ ही देश के कोने कोने से हस्तशिल्प निर्यातकों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। इस मौके पर ईपीसीएच के उपाध्यक्ष–कमल सोनी, ईपीसीएच के महानिदेशक और अध्यक्ष, इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड राकेश कुमार, और ईपीसीएच की प्रशासन समिति के सदस्य ने भी आयोजन में भागीदारी की।  इस दौरान राजेश कुमार जैन, एक्समार्ट इंटरनेशन को तीन अवार्ड से सम्मानित किया गया, उन्होंने इस अवार्ड को अपनी माताजी तारादेवी जैन को समर्पित किया, जिसका उपस्थित लोगों ने सराहना की। इस दौरान उनके बच्चे कोमल जैन, प्राची जैनव कृष जैन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत सरकार में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण और वस्त्र पीयूष गोयल, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कपड़ा मंत्री एवं रेल राज्यमंत्री दर्शना विक्रम जरदोश ने हस्तशिल्प निर्यात पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय में सचिव उपेंद्र प्रसाद सिंह, आईएएस मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के हस्तशिल्प विकास आयुक्त शांतमनु, आईएएस ने की। पीयूष गोयल, ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और उन्हें अपने उद्यमों के लिए कई गुना विकास की कल्पना करने और काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस क्षेत्र की गतिशीलता और राकेश कुमार, महानिदेशक, ईपीसीएच की विशेष रूप से एमआईसीई – इंडिया एक्सपो सेंटर और मार्ट को चालू करने और हस्तशिल्प क्षेत्र को न केवल एक आत्मनिर्भर बल्कि लाभदायक उद्यम के रूप में चलाने के लिए बधाई दी।

ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार ने बताया कि महामारी के कारण, निर्यात पुरस्कार समारोह तीन साल के अंतराल के बाद आयोजित किया जा सका है, इसलिए लगातार दो वर्षों के लिए पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया है। हस्तशिल्प सेक्टर से जुडे सभी हितधारकों को इस वार्षिक आयोजन का बेसब्री से इंतजार था। ईपीसीएच के चेयरमैन राजकुमार मल्होत्रा ने बताया कि वर्ष 2017-18 के 61 विजेताओं और वर्ष 2018-19 के 65 विजेताओं, यानीकुल 126 विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। इसके अलावा एक स्पेशल कमेंडेशन अवार्ड भी प्रदान किया गया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण भेंट, सौंपा 7 सूत्रीय प्रस्ताव

युवाओं, महिलाओं एवं समाज कल्याण के विषयों पर भी हुई विस्तृत चर्चा लखनऊ। भारतीय जनता…

19 hours ago

जीआईएमएस में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा द्वारा पीजीडीएम बैच 2026–28 के…

19 hours ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में उत्साह एवं भक्तिभाव से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-3 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह…

19 hours ago

इस्कॉन  ग्रेटर नोएडा  में 3-5 सितंबर तक  भव्य रुप से आयोजित हो रहा है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

-भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन)…

4 days ago

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य,आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

-अभिमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, उद्योग जगत से जुड़ने और उद्यमशीलता…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>