" data-ad-slot="">

जीबीयू के रजिस्ट्रार डॉ विश्वास त्रिपाठी को कोरोना वायरस पर करेंगे जागरुक, मिला सरकारी सहयोग

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। कोरोना वायरस के प्रकोप से लड़ने के लिए जन सामान्य के बीच जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे फैलने से रोकने का प्राथमिक स्तर पर यही सबसे महत्वपूर्ण कदम है। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलसचिव, डॉ. विश्वास त्रिपाठी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 5 जिलों में कोरोनावायरस पर जागरूकता बढ़ाने के लिए नेशनल काउंसिल फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी कम्युनिकेशन, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुदान प्राप्त हुआ है। डॉ. विश्वास इस प्रोजेक्ट के मुख्य इन्वेस्टिगेटर होंगे तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 5 रेड जोन जिलों में यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें आगरा, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद एवं मेरठ जिले शामिल होंगे। इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को जिसमें शिक्षाविद, सोशल वर्कर्स, हेल्थ विजिटर्स, विद्यार्थी, व्यापारी वर्ग एवं जन सामान्य को कोरोनावायरस से जुड़े प्रमाणिक सूचनाओं के माध्यम से जागरूकता फैलाने का है। यह हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम, लेक्चर, विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, वेबीनार, कम्युनिटी मीटिंग इत्यादि के माध्यम से संपादित किया जाएगा। कोरोना के कारण मानसिक तनाव में रहने वाले लोगों को भी इस प्रोजेक्ट में काउंसलिंग की जाएगी एवं उन्हें मानसिक अवसाद से बाहर लाने का प्रयास किया जाएगा। कोरोना से जुड़ी सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक सूचनाएं एवं सूचना के अभाव के कारण जो लोग मानसिक अवसाद में हैं उन्हें प्रमाणिक सूचना उपलब्ध कराई जाएगी। आवश्यकतानुसार मनोविज्ञानियों का भी सहयोग लिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की कार्य योजना तैयार कर ली गई है एवं बहुत जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट को अगले 6 महीने में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि डॉ. विश्वास त्रिपाठी एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट हैं तथा पूर्व में एचआईवी वायरस पर एम्स में शोध कार्य कर चुके हैं। पिछले वर्ष कोरोना महामारी के दौरान डॉ विश्वास द्वारा कोरोनावायरस पर दिए गए इंटरव्यू विभिन्न समाचार पत्रों एवं न्यूज़ चैनल में चर्चा के विषय रहे। हाल ही में डॉ. विश्वास की लैब ने कंप्यूटर ऐडेड ड्रग डिजाइनिंग के माध्यम से उन नेचुरल कंपाउंड्स का पता लगाया है जो कोरोनावायरस के मेन प्रोटिएस को निष्क्रिय करने में सहायक हो सकते हैं।
कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के दृष्टिगत कोरोना महामारी से संबंधित प्रमाणिक तथ्य एवं जागरूकता अभियान आम आदमी तक पहुंचाया जाना इस बीमारी से लड़ने में एक अत्यंत सार्थक कदम होगा। डॉ. त्रिपाठी ने इन कार्यो में सहयोग देने के लिए अपने शोध छात्र अमरेश मिश्रा और यामीनी पाठक को धन्यवाद दिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>