ग्रेटर नोएडा,6 फरवरी। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में अनु-प्रयुक्त गणित विभाग में वैज्ञानिक और प्राकृतिक कंप्यूटिंग के दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन के उदघाटन भाषण में विश्वविद्यालय के कुल पति प्रोफेसर बी.पी. शर्मा ने बताया व्यवहारिक अर्थ-शास्त्र और व्यवहार वित्त जैसे क्षेत्र में वैज्ञानिक और प्राकृतिक कंप्यूटिंग आज की आवश्यकता बन चुकी है। कोर्ट के दस्तावेज़ से लेकर ड्राइवर रहित गाड़ी सब डाटा विज्ञान के ऊपर निर्भर है। मुख्य अतिथि नेशनल बोर्ड आफ एक्रीडिटेशन के चेयरमैन प्रोफेसर के के अग्रवाल ने शिक्षण मे अंतः विषयी शिक्षा के अभाव पर चिंता जाहीर की। मुख्य अतिथि एसडी शर्मा ,डायरेक्टर सैमसंग ने उद्योग एवं प्रायोगिक शिक्षा के समन्वय पर बल दिया। सम्मेलन में लगभग 26 उत्कृष्ट शोध पत्र प्रदर्शित किए गए। जो माइग्रेटिंग एलगोरिदम, जेनेटिक एलगोरिदम, इंटेलिजेंस आधारित तकनीक, इवोल्यूशनरी कंप्यूटिंग, कैओस थ्योरी, फज़ी कंप्यूटिंग, प्रोबैबिलिस्टिक कंप्यूटिंग, जेनेटिक प्रोग्रामिंग, पार्टिकल स्वॉर्मिंग, स्पाइडर मंकी ऑप्टिमाइज़ेशन, एंटनी कॉलोनी ऑप्टिमाइज़ेशन, हार्मनी सर्च, डिफरेंशियल इवोल्यूशन, बैक्टीरियल फ़ॉगरेशन ऑप्टिमाइज़ेशन। फ्रूट फ्लाई ऑप्टिमाइज़ेशन, जुगनू एल्गोरिथम, फ़ज़ी लॉजिक, न्यूरो कंप्यूटिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों से थे। स्टेलेनबॉश यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एंजेल ब्रेड मुख्य वक्ता थे।ओसत्राव यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर इवान जेलिंक ने सेल्फ ऑर्गेनाइजिंग माइग्रेटिंग एल्गोरिथ्म पर एक शोध पत्र प्रदर्शित किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…