" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

मिहिर सेना ने रोहताश चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया, जनसभा में हुआ जोरदार स्वागत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,6 फरवरी। मिहिर सेना पार्टी में रोहताश चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद शनिवार को तुगलपुर में उनके आवास पर एक जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र नागर ने आकर रोहतास चौधरी को मनोनीत पत्र शौंपकर मिहिर सेना की आगे की रणनीति को तैयार करने के लिए निर्देशित किया, उन्होंने कहा कि मिहिर सेना राष्ट्रहित की विचारधारा पर चल रही है। इसी क्रम में रोहतास चौधरी ने सम्राट मिहिर भोज के नाम पर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम रखने का भी जनता से समर्थन मांगा। वहीं पर मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष बिजेंद्र नागर ने प्राधिकरण के दफ्तर पर बैठे किसानों के धरने में किसानों को समर्थन देने की बात कही, उन्होंने कहा जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होती है तब तक किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी और यदि किसानों का हक प्राधिकरण के अधिकारी नहीं देते हैं तो प्राधिकरण के उन अधिकारियों के खिलाफ प्रत्येक थाने में प्रत्येक कार्यकर्ता के द्वारा एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी। इनको जब तक सलाखों के पीछे नहीं पहुंचाया जाएगा, तब-तक नहीं रहना। अपना कदम पीछे नहीं खींचेगी और 15 दिन से प्राधिकरण कार्यालय पर बैठे किसानों का पूर्व जोर समर्थन करेगी। वहीं बिजेंद्र नागर ने एयरपोर्ट का नाम सम्राट मिहिर भोज के नाम पर रखे जाने के लिए जनता के समर्थन की मांग करते हुए सम्राट मिहिर भोज के नाम का ज्ञापन भेजने के लिए कहा। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजेंद्र नागर, उपाध्यक्ष रोहतास सिंह, भूरे खान, चमन नागर, जेपी यादव, मनोज कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>