" data-ad-slot="">

एनआईईटी में पांच दिवसीय टेक्निकल फेस्ट “डेटा साइंस वीक-2021” का समापन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,5 फरवरी। एनआईईटी, ग्रेटर नोएडा में डेटा साइंस के विभिन्न पहलुओं के बारे में छात्रों को जागरूक करने के लिए 1 फरवरी से 5 फरवरी 2021 तक पाँच दिवसीय तकनीकी फेस्ट “डेटा साइंस वीक-2021” का आयोजन किया गया था, जिसका समापन 5 फरवरी 2021 को हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. विनीत कंसल प्रो.वाइस चांसलर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ (एकेटीयू), रमन बत्रा, कार्यकारी उपाध्यक्ष, एनआईईटी, डॉ. विनोद एम कापसे, निदेशक-एनआईईटी, आयोजन समिति के सदस्य, शिक्षकगण तथा प्रतिभागी छात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियंका चंदानी ने किया। “डेटा साइंस वीक-2021” के अंतर्गत अनेकों गतिविधियां एवं प्रतियोगिताएं जैसे कि डिजिटल आर्ट, वाद-विवाद, शब्द पहेली, कोड निन्जा, क्विज़, बीओटी लॉन्च, प्रतिष्ठित विशेषज्ञों के व्याख्यान सत्र, छात्रों के बीच चर्चाएं, प्रेजेंटेशन/डेटा स्टोरीटेलैंडिंग आदि आयोजित की गईं। पोस्टर मेकिंग में 65, डिजिटल आर्ट में 150, प्र्जेंटेशन में 151, ऑनलाइन वाद-विवाद प्रतियोगिता में 124, ऑफलाइन वाद-विवाद प्रतियोगिता में 51, शब्द पहेली में 85, माइंड बेंडर्स में 207, कोड निंजा में 231, कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल में 287, क्विज में 310, गेमरूल में 210, तथा बोट लॉंच में 202 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रकार विभिन प्रतियोगिताओं में संयुक्त रूप से 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि प्रो. विनीत कंसल प्रो. वाइस चांसलर, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ (एकेटीयू) ने डेटा साइंस वीक-2021 के सफल आयोजन के लिए एनआईईटी ग्रेटर नोएडा के प्रयासों की सराहना की। प्रो. कंसल ने कहा कि हमें अपने प्रयासों में सफल होने के लिए एक टीम की तरह काम काम करना चाहिए। उन्होने आगे कहा कि हमें अपनी शिक्षण पद्धति विद्यार्थी केन्द्रित बनाने की आवश्यकता है, जैसा कि एनआईईटी ग्रेटर नोएडा ने अपनाया है। प्रो. कंसल ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से कहा कि आज यह आवश्यक हो गया है कि आप लोग पुरानी पड़ चुकी पद्धतियों एवं तकनीकों को हटाकर नयी तकनीकों एवं ज्ञान को व्यावहारिक रूप से सीखेँ तथा उसे मानव जाति के कल्याण के लिए प्रयोग करें। रमन बत्रा- कार्यकारी उपाध्यक्ष, एनआईईटी ने अपने संबोधन में कहा कि एनआईईटी छात्रों के सतत विकास के लिए आगे भी अनेकों आयोजन करने जा रहा है तथा उन कार्यक्रमों की कार्य योजना भी बना ली गयी है। उन्होने विद्यार्थियों के बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग की प्रशंसा की तथा आयोजन समिति के सदस्यों को डेटा साइंस वीक-2021 को सफल बनाने के लिए बधाई दी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>