ग्रेटर नोएडा,25 जनवरी। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा में ऑनलाइन कई परियोजनाओं का उद्घाटन करना था जो किसी कारणवश नहीं पहुंच सके। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में स्थापित सिटी स्कैन मशीन का सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बीते एक साल में संस्थान में चिकित्सा सुविधा का तेजी से विकास हुआ है। मौजूदा समय में लगातार मरीजों को बेहतर उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए संस्थान को आधुनिक उपकरणों से लैस करने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को सीटी स्कैन सुविधा का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों कराया गया। संस्थान में मरीजों को मंगलवार से इस सुविधा का लाभ मिलने लगेगा। सिटी स्कैन के लिए मरीजों को 500 रुपये से तीन हजार रुपये तक चुकाना होगा। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में यहां स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर होगी।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…