ग्रेटर नोएडा,25 जनवरी। नेशनल रोलर बास्केटबॉल चैंपियनशिप चंडीगढ़ के डी.ए.वी स्कूल में होने वाली है, जिसमें ग्रेटर नोएडा के 12 खिलाड़ियों का यूपी की टीम में चयन हुआ है, इस चैंपियनशिप का आयोजन अमेचर रोलर बॉस्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से किया जा रहा हैं। गौतमुद्धनगर रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के महासचिव रजनीकांत ठाकुर ने बताया कि चयन खिलाड़ियों का अभ्यास स्केटिंग कोच मिलिंद शर्मा और आकाश रावल के द्वारा ग्रेटर नोएडा के एस्टर पब्लिक स्कूल में किया जा रहा था। उत्तर प्रदेश रोलर बॉस्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव आकाश बंसल ने बताया कि यूपी टीम का नेतृत्व मिलिंद शर्मा और आकाश रावल करेंगे। चयन 12 खिलाड़ी 26 जनवरी को ग्रेटर नोएडा से चण्डीगढ़ के लिए रवाना होंगे। चयन खिलाड़ियों में अंडर-17 बालक वर्ग में आशीष आर्य (आर्य दीप पब्लिक स्कूल) रोहन चौहान (एस्टर पब्लिक स्कूल) आदित्य चौहान(राम ईश इंटरनेशनल स्कूल), ऋषभ सरस्वत (भारत राम ग्लोबल स्कूल) श्रेयस सिंह (भारत राम ग्लोबल स्कूल) अनुज रावल (एस्टर पब्लिक स्कूल)। अंडर 14 बालक वर्ग में ओम्म (कैम्ब्रिज स्कूल), अनंत दुबे (कैम्ब्रिज स्कूल),पुलकित परासर (एस्टर पब्लिक स्कूल), ऋषिश सिंह (ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल),रेहान टुटेजा (एपीजे इंटरनेशनल स्कूल), शिवम् वर्मा (फादर अग्नेल स्कूल) आदि।
नेशनल रोलर बॉस्केटबॉल ,चैम्पियनशिप, खिलाड़ियों का हुआ चयन, Khel, National,Sports
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…