" data-ad-slot="">

गणतंत्र दिवस पूर्व द्रोण काव्यम में कवियों ने बांधा समा, प्रतिभावान विद्यार्थी हुए सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,25 जनवरी। द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर द्रोणकाव्यम आयोजित किया गया। द्रोण काव्यम इस मुश्किल दौर में हमारी एकजुटता का प्रतीक है। कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी कविताओं से सभी को देशप्रेम से ओतप्रोत किया तो किसी ने सामाजिक मुद्दों को भी उठाया। द्रोण काव्यम-2021 के नाम से कवि सम्मेलन में कवि अंकित चहल विशेष, डॉ. ममता भारद्वाज, निधि सिंह, संदीप सुकुमार, गिरीश पाठक ने अपनी कविताएं सुनाई। इस दौरान सभी कवियों और कवियत्रियों ने अपनी-अपनी रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को बांधे रखा। सभी ने देशप्रेम से ओत-प्रोत कविताएं सुनाईं तो साथ ही अन्य मुद्दों पर भी अपनी कविताओं से जार्गत किया।
इस अवसर पर द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की निदेशक डॉ. अर्पित गुप्ता ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर कवि सम्मेलन का आयोजन करना हमारी परम्परा रही है और द्रोणकाव्यम की परम्परा को अपने कवियों के साथ कायम रखेंगे।

कवि सम्मेलन का आयोजक विनीत मिश्र, रजिस्ट्रार एवं संयोजक डॉ. पवन शर्मा एवं सभी विभागाध्यक्ष ने कोरोना काल में सांस्कृतिक गतिविधियों पर प्रकाश डाला एवं संस्थान के होनहार छात्रों को जिन्होंने बीटेक एवं एमबीए 2020 की परीक्षा में प्रथम श्रेणी आनर्स की उपाधि हासिल की एवं डिपार्टमेन्ट ऑफ साइंस एण्ड टेक्नॉलॉजी के साथ इन्नोवेशन के क्षेत्र में तथा ऑनलाइन एनपीटीईएल कोर्सेज में और ऑल इंडिया एप्टीट्यूट टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में द्रोणाचार्य ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की निदेशक डॉ. अर्पिता गुप्ता ने सभी कवियों का आभार प्रकट किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

18 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>