रबूपुरा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नोएडा आगमन के दौरान उनके घेराव व विरोध प्रदर्शन की चेतावनी के चलते पुलिस प्रशासन ने किसान एकता संघ महिला बिंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी को हाउस अरेस्ट कर लिया। सोमवार को दिन निकलने से पूर्व ही पुलिस ने उन्हें उनके आवास पर ही रोक लिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस व महिला सिपाहियों की तैनाती की गई है। गीता भाटी ने बताया कि किसानों की समस्याओं के प्रति प्रदेश सरकार व प्रशासन के उदासीन रवैया के चलते आज नोएडा में मुख्यमंत्री घेराव किया जाना था लेकिन प्रशासन ने उन्हें आवास पर ही घेर लिया है। हालांकि वह किसी भी तरह निकल कर नोएडा पहुँचने की फिराक में हैं तथा मौका मिलते ही नोएडा जाकर कल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने की बात पर अड़ी हैं। फिलहाल उनके आस-पास पुलिस बल तैनात है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…