" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

30वें स्थापना दिवस पर ग्रेनो प्राधिकरण का ओपेन जिम का तोहफा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,24 जनवरी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 30वें स्थापना दिवस पर शहर वासियों को ओपेन जिम का सौगात दे रहा है। प्राधिकरण ने शहर के विभिन्न सेक्टरों में 34 ओपेन जिम स्थापित करने का निर्णय लिया है। ओपेन जिम में 17 प्रकार के आधुनिक एवं यूजर फ्रेंडली व्यायाम मशीने लगाया जा रहा है। अपर मुख्य कार्यपालक के अनुसार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्थापना दिवस 28 जनवरी को सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में पहला ओपेन जिम शहरवासियों को सौंप दिया जाएगा। जिसका उपयोग ग्रेटर नोएडा निवासी अपनी फिटनेश, स्वास्थ्य एवं व्यायाम के लिए कर सकेंगे। ओपेन जिम में मुख्य रुप से एयर वॉकर, सीटेड चेस्ट प्रेस, हार्स राइडर, एयर स्विंग, आर्म ह्वील, लेग प्रेस, पुल चेयर, ट्वीस्टर, एक्सरसाइजिंग बार्स, फिक्स्ड डम्बल आदि शामिल है। प्राधिकरण शहर के अन्य 34 सेक्टरों में ओपेन जिम लगा रहा है, जिसमें सेक्टर सिग्मा-1,2,3,4, सेक्टर-3 पॉकेट-ए, पी-3,पी-4,ओमेगा-1, बिल्डर एरिया, डेल्टा-1,2,3, बीटा-1,2, गामा-1,2, ओमीक्रोन-1,2,3,1ए,रो-1,2, पाई-1, स्वर्ण नगरी, जू-1,2,3, म्यू-1,2, जीटा-1,ईटा-1,अल्फा-1,2 आदि पार्कों में आगामी तीन माह में लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इन सभी ओपेन जिम का रखरखाव व मेन्टिनेन्स की जिम्मेदारी पांच साल के लिए ठेकेदार की होगी। ओपेन जिम के ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण 5.50 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>