रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत निर्माणधीन साइट पर ठेकेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शांति भंग के आरोप में करीब दर्जन भर लोगों को गिरफतार अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं बताया जाता है कि उक्त साइट पर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर पूर्व में कई बार विवाद हो चुका है तथा गत वर्ष हुई बॉड़ी बिल्डर व उसके भाई की हत्या भी इसी का परिणाम थी। जानकारी अनुसार गांव रामपुर के समीप निर्माणधीन गौरसिटी में ठेकेदारी से सम्बंधित मामले को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहंुच मामला संभाल लिया और सुभाष, ओमपाल, कालीचरन, जितेन्द्र, अनिल, धमेन्द्र निवासी रामपुर व विजयपाल, अजयकुमार, तिलकराज, योगेन्द्र व मोहित को शांति भंग में गिरफतार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है तथा माहौल बिगाड़ने वालों को पर प्रशासन नजर बनाये हुए है और उन्हें किसी कीमत पर बख्सा नहीं जायेगा
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…