रबूपुरा। पक्षियों में बर्ड़फलू को लेकर देशभर में फैले माहौल से लोग पहले से ही चिन्तित हैं। उधर रविवार को क्षेत्र में कौआ की मौत से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देते हुए उनकी मौत बर्ड़फलू से होने की आशंका जताई है। हालांकि कुछ लोग ठंड़ की वजह से भी कोओं की मौत होने की उम्मीद जता रहे हैं। जानकारी अनुसार रविवार को जंगल जाते समय गांव नगला हांड़ा के ग्रामीणों ने जंगल में अलग-अलग स्थानों पर कुछ कौआ मृत पड़े देखे तो इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। जिसके बाद उन्हें देखने के लिए गांव के दर्जनों लोग पहुंच गये। ग्रामीणों का कहना है कि या तो क्षेत्र में भी बर्ड़फलू ने दस्तख दे दी है या फिर अधिक सर्दी के कारण इनकी मौत हुई है। मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई लेकिन शाम तक कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहंुचा। लोगों का मानना है कि फिलहाल कुछ भी हुआ हो लेकिन घटना के बाद से गांव वालों में बर्डफ्लू को लेकर भयभीत हैं।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…