" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

मुख्यमंत्री के घेराव व ट्रैक्टर परेड़ को लेकर प्रशासन में हड़कम्प किसान नेताओं से संर्पक कर वार्ता करने में जुटे अधिकारी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कृषि बिलों की वापसी व किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के सोमवार को नोएडा आगमन पर किसान संगठन द्वारा उनके घेराव की चेतावनी व गणतंत्र दिवस पर टैªक्टर परेड़ की जिद ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। एक तरफ किसान विभिन्न स्थानों पर बैठक आयोजित कर अधिक से अधिक पहुंचने की अपील करते हुए घेराव व परेड़ को सफल बनाने की तैयारी में जुटे हैं तो वहीं प्रशासनिक अधिकारी लोगों से वार्ता कर समझाने के प्रयास में लगे हैं। उधर कोतवाली निरीक्षक दिनेश यादव ने बताया कि गांवों में किसानों एवं आमजन से वार्ता की जा रही है तथा आश्वासन मिला है कि शांतिपूर्ण माहौल है और परेड़ या घेराव में शामिल होने की आशंका नहीं है। रविवार को किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने दनकौर स्थित कैम्प कार्यालय पर बैठक आयोजित कर सीएम के घेराव की रणनीति बनाई। संगठन महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने कहा कि प्रदेश सरकार व प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर गम्भीर नहीं है। जिसके चलते मुख्यमंत्री के नोएडा आगमन पर उनका घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा तथा 26 जनवरी को सैंकड़ों ट्रैक्टर लेकर दिल्ली कूच करेंगे। उधर राकियू के जिलाध्यक्ष इकपाल सिंह सिवाच ने बताया कि सोमवार को गांव दयानतपुर में बैठक आयोजित कर दिल्ली जाने की रणनीति तैयार की जायेगी। उधर प्रशासनिक अधिकारी निरन्तर किसान नेताओं से संर्पक कर समझाने के प्रयास में लगे। रविवार को इकपाल सिंह, गीता भाटी, शाहिद प्रधान, नत्थीराम शर्मा आदि किसान नेताओं से स्थानीय प्रशासन ने वार्ता कर विरोध प्रदर्शन नहीं करने की अपील की जा रही है। इस मौके पर बाली सिंह, सोरन प्रधान, रमेश कसाना, प्रमोद शर्मा, अखिलेश प्रधान, सतीश कनारसी, जयवीर नागर, मोहनपाल नागर, दुर्गेश शर्मा, जदगीश शर्मा, शिवराज बैंसला आदि मौजद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>