" data-ad-slot="">

प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा ने जिम्स में डायलिसिस इकाई का किया लोकापर्ण

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव एवं राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा के उपाध्यक्ष आलोक कुमार ने दौरा किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. (ब्रिगे.) डॉ. राकेश गुप्ता ने पौधा भेंट कर प्रमुख सचिव का स्वागत किया। इसके बाद आलोक कुमार संस्थान के प्रशासनिक भवन में समस्त विभागाध्यक्षों से रूबरू हुए। प्रमुख सचिव आलोक कुमार के साथ निदेशक डॉ. (ब्रिगे.) राकेश गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डीन डॉ. रम्भा पाठक एवं वित्त अधिकारी पी.डी. उपाध्याय की साथ संस्थान की भूमि, अुनरक्षण, नवीन विभाग व सेवाओं सम्बंधी विभिन्न समस्याओं एवं मुद्दों को लेकर एक लम्बी बैठक हुई। जिसके बाद आलोक कुमार ने संस्थान के बेसमेंट में हो रही सीपेज का निरीक्षण कर मरम्मत के लिए शासन को अवगत कराये जाने का भरोसा दिलाया। किडनी एवं रक्त की समस्या से ग्रस्त रोगियों के लिए संस्थान में स्थापित की गयी डायलिसिस इकाई का लोकार्पण करने के बाद संकाय सदस्यों को सम्बोधित करते हुए प्रमुख सचिव आलोक कुमार ने कहा कि निदेशक डॉ. (ब्रिगे.) राकेश गुप्ता के नेतृत्व में संस्थान ने पिछले 2 सालों में अभूतपूर्व तरक्की की है जिसमें संकाय सदस्यों व कर्मचारियों ने पूरे समर्पण के साथ सहयोग किया, जिसके परिणाम स्वरूप कोविड महामारी के दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में कोविड से सबसे कम मौंते गौतमबुद्ध नगर जिले में दर्ज की गयी।
कोविड महामारी के दौरान हमारे संस्थान का प्रदेश ही नहीं पूरे देश में डंका बज रहा है। साथ ही प्रमुख सचिव ने सभी संकाय सदस्यों व कर्मचारियों से यही कर्मठता, जोश एवं उत्साह आगे भी बरकरार रखे जाने की आशा की। संस्थान में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का अवलोकन करने के बाद उनसे सतुष्टि जाताते हुए प्रमुख सचिव ने गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय स्थित संस्थान के एकेडमिक भवन का दौरा किया, उसके बाद विश्वविद्यायल परिसर स्थित संस्थान के कॉलेज भवन हेतु चिन्हित 56 एकड भूमि का भी निरीक्षण किया।
निदेशक डॉ. (ब्रिगे.) राकेश गुप्ता ने जानकारी दी कि प्रमुख सचिव ने काफी तल्लीनता के साथ संस्थान की समस्याओं को सुना व खुद देखा और शासन स्तर से उनके निराकरण के लिए कार्यवाही किये जाने का भरोसा दिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. शिखा सेठ, डॉ. सतेन्द्र कुमार, डॉ. सुरेश बाबू, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. अजय गर्ग, डॉ. नीमा अग्रवाल, डॉ. सुजाया मुखोपाध्याय व डॉ. शालिनी बहादुर आदि सहित समस्त संकाय सदस्य व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 hours ago

KV World School का वार्षिक खेल दिवस आयोजित, बच्चों में दिखा उत्साह, अतिथियों ने किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। केवी वर्ड स्कूल, डेल्टा-3 ग्रेटर द्वारा शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर…

3 hours ago

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

2 days ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

2 days ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>