ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-2 स्थित मंगलमय संस्थान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बहुत ही सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन संस्थान की महिला शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के द्वारा प्रस्तुतीकरण कर किया गया। कार्यक्रम कि शुरूआत वाईस चेयरमैन आयुष मंगल द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर की गयी। चेयरमैन अतुल मंगल ने बताया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में बहुत ही अमूल्य योगदान दे रहीं हैं, चाहे हम किसी भी क्षेत्र में देखें स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा सभी में इनका विषेष योगदान होता है। वाइस चेयरमैन आयुष मंगल ने छात्राओं को मूल्य शिक्षा का महत्व बताते हुए जीवन में अपनाने की बात कही। इस कार्यक्रम की विषेष अतिथि प्रेरणा मंगल ने अपने उद्बोधन में महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं निर्भीक होकर कार्य करने पर बल दिया।
संस्थान के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने महिलाओं के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि महिला एक समाज है इसके बगैर हम एक अच्छे समाज कि कल्पना भी नहीं कर सकते। इसलिए हमें महिलाओं के सम्मान एवं विकास में हमेषा योगदान देना चाहिए, उन्हें सिर्फ रसोई या गृहकार्य तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। इस कार्यक्रम में अरूण राणा, अमित श्रीवास्तव, हरीष भाटिया, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, अभयनाथ त्रिपाठी, डॉ. अजय कुमार सिंह एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन छाया गुप्ता द्वारा किया गया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…