" data-ad-slot="">

एक्यूरेट कालेज में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा।भारतवर्ष में नारी को शक्ति स्वरूपा माना जाता है। श्रृष्टि संचलन का कारक माना जाता है।  मां, बहन और पत्नी के रूप गृहस्थ आश्रम में महिलाओं की घर संचालक की भूमिका है। तथा अन्य बिबिध रूपों में महिलाओं ने विश्व को अनेक बार बड़े-बड़े संकटों से उबारा है। आज जीवन के सभी क्षेत्रों में यथा शिक्षा, शौर्य, सेना, सेवा, व्यापार, खेल-कूद,शासन,प्रशासन, संगीत,फिल्म और राजनीति में महिलाओं के बहुत बड़े और उल्लेखनीय नाम हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए तकनीकी और व्यवसायिक शिक्षा से भी छात्राऐं आगें आयें, अपनी सफलता से अपने जूनियर्स और समाज के अन्य नारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनें इसी उद्देश्य से आज एक्यूरेट कालेज समूह सभागार में ऐसे प्रेरणादायक प्रसिद्धि प्राप्त सफल व्यक्तित्व को अतिथि और मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने अपने जीवन के विशिष्ट अनुभव को छात्राओं के बीच साझा किया। तथा समाज, राष्ट्र व विश्व में नारी शक्ति के महत्त्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की हेड राजयोगिनी बी के जयंती दीदी ने नारी शक्ति की प्रमुख शक्ति संयम और कंसंट्रेशन के महत्त्व का उल्लेख किया। तथा वर्किंग विथ हैप्पीनेस और वर्किंग फार हैप्पीनेस अवधारणा को व्याख्यायित किया। उन्होंने बताया कि वर्किंग विथ हैप्पीनेस से कैसे वर्किंग इफीसियंसी को मल्टिपल टाइम बढ़ाया जा सकता है। और जीवन में संतुलन को कैसे स्थापित किया जाये ये फार्मूला समझाया। कार्यक्रम की दूसरी अतिथि सामाजिक कार्य क्षेत्र से सामाजिक कार्यकत्री बहन रूपा गुप्ता जी थीं जो कि गौतमबुद्ध नगर के सशक्त संगठन महिला उत्थान मण्डल का संचालन करती हैं। और महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न स्तर पर कार्य करती हैं। विशिष्ट बात ये है कि १४ फरवरी को वो आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं का सामूहिक विवाह आयोजित करती हैं और उनके विवाह का पूरे खर्च का इंतजाम करती हैं। ऐसे अन्य बहुत से कार्य महिला उत्थान के लिए सतत करती रहती हैं। उन्होंने नारी के शौर्य,शक्ति और साहस संवर्द्धन के महत्त्वपूर्ण सूत्र बताये। कार्यक्रम की अतिथि स्प्रीचुअल संस्था आर्ट आफ लिविंग से बहन आस्था जी व बहन रविसा बख्शी जी ने सशक्त जीवन शैली कैसी हो ये अभ्यास कराया। इस अवसर पर कालेज के प्रबंधन संस्थान के डायरेक्टर डॉ सतीश मट्टा, डॉ वर्मा, पालीटेक्निक के डायरेक्टर डॉ सुनील मिश्रा तथा अन्य पदाधिकारी सम्मिलित हुए।कालेज की चेयरपर्सन पूनम शर्मा ने समस्त छात्राओं, महिला शिक्षिकाओं, सभी अतिथियों तथा  सभी महिलाओं को आज महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। तथा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>