" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

जीएल बजाज में एआई फॉर सस्टेनेबल बिज़नेस पर चौथा वार्षिक ईएसजी कॉन्क्लेव 2026 आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च ने एआई फॉर सस्टेनेबल बिज़नेस: ईएसजी-प्रेरित प्रबंधन में परिवर्तन विषय पर चौथा वार्षिक ईएसजी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस कॉन्क्लेव की शोभा मुख्य अतिथि वेद कृष्णा, ग्रुप लीड, पक्का, निशांत सिन्हा, प्रोजेक्ट हेड, टाइम्स इंटरनेट, तथा सी. एस. दीपक जैन, ईएसजी विचारक एवं संस्थापक-विजयश फाउंडेशन जैसे प्रतिष्ठित अतिथि वक्ताओं ने बढ़ाई। विशिष्ट अतिथियों ने ईएसजी प्रथाओं, कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा सतत व्यावसायिक परिवर्तन पर अपने अनुभव, अंतर्दृष्टियां और बहुमूल्य ज्ञान साझा किया।

संस्थान की निदेशक सपना राकेश ने प्रेरणादायी संबोधन देते हुए सततता और उत्तरदायी प्रबंधन के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट एवं प्रभावशाली योगदान के लिए 20 गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा छात्रों को संबंधित श्रेणियों में उनकी समग्र उपलब्धियों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत शोध पोस्टरों का मूल्यांकन प्रणय पासरिचा, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग हेड, पक्का तथा डॉ. दिव्या सिंह द्वारा किया गया। शीर्ष तीन टीमों को नकद पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। यह कॉन्क्लेव डॉ. शुचिता सिंह, डॉ. निधि श्रीवास्तव एवं डॉ. सुनीता चौधरी के मार्गदर्शन में अत्यंत सकारात्मक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>