" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

प्रबुद्धजनों को साइबर सुरक्षा-चुनौतियां एवं समाधान विषय पर आयोजित गोष्ठी में किया गया जागरुक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क,  ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रचिंतना द्वारा “साइबर सुरक्षा-चुनौतियां एवं समाधान ” विषय पर 34 वीं गोष्ठी आयोजित की गई। प्रोफेसर विवेक कुमार के तीन बार ओम के नाद, संस्कार पक्ष द्वारा कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। विषय परिचय करवाते हुए प्रोफेसर विवेक ने कहा की अपराध का विषय, प्रवृत्ति, प्रकृति और स्केल तेजी से बदल रहा है। आभासीय माध्यमों तथा डिजिटल लेनदेन के कारण समस्या मानवता के लिए विकट बनती जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. त्रिवेणी सिंह पूर्व पुलिस अधीक्षक, पूर्णेन्दु घोष, संयुक्त सचिव, इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन एवं संस्थापक वन रूफ सॉल्यूशन को स्मृति चिन्ह व पटका देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. त्रिवेणी सिंह ने सभी उप्रबुद्ध जनों से आभासीय माध्यमों पर विमर्श तथा डिजिटल लेनदेन के समय सचेत रहने का मंत्र दिया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी सुरक्षा एजेंसियों से भी दो कदम आगे चलकर नए-नए तरीके से फ्रॉड को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि कॉल स्पूफिंग, ईमेल स्पूफिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग करके अनेकों प्रकार के प्रपंच द्वारा जनता का लगभग 55000 करोड़ रूपया बाहर विदेशों में भेजा जा चुका है। यह एक तरह से समानांतर अर्थव्यवस्था चलने जैसा है। भारतवर्ष तथा इसके महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा खतरा हो सकता है। उन्होंने छात्रों से आभासीय माध्यम का प्रयोग करते हुए सावधानी बरतने का आग्रह किया। उन्होंने अनेकों उदाहरण देते हुए बताया किछात्रों को विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा देते हुए, साक्षात्कार निमंत्रण पत्र के समय अथवा नौकरी के सिलेक्शन पत्र प्राप्त होने पर भी अत्यंत सजग रहने की आवश्यकता है। डिजिटल उपकरण के अत्यधिक प्रयोग से मानव के सम्मुख समस्याओं का अंबार लग गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की के आभासीय निजी डाटा प्रोटक्शन बिल 2023 के पूर्ण रूप से प्रभावित होने के पश्चात बहुत ही समस्याओं में कमी दिखाई देगी।

पूर्णेन्दु घोष ने किसी भी साइबर फ्रॉड के समय सजग रहने, सचेत रहने तथा तुरंत प्रभावी कदम उठाने का मूल मंत्र उपस्थित जनता को प्रदान किया। राष्ट्र चिंतना अध्यक्ष प्रोफेसर बलवंत सिंह राजपूत ने अपने  उद्बोधन में आभासी है माध्यमों के उपयोग तथा डिजिटल ट्रांजेक्शन के फ्रॉड को रोकने के लिए अति शीघ्र प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अगर दूरसंचार के माध्यमों से संपर्क स्थापित करने में मानव असहज महसूस करेगा तो यकीनन रिश्ते प्रभावित होंगे। उन्होंने नॉलेज पार्क के लाखों विद्यार्थियों, साधारण जनता विशेष कर वरिष्ठ जनों के लिए जनजागरण अभियान चलाने पर बल दिया। राष्ट्रचिंतना  ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष राजेश बिहारी ने विशिष्ट वक्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया कि इस समसामयिक विषय पर अपने विचार साझा कर उन्होंने समाज की भलाई का कार्य किया है। उन्होंने कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग के निदेशक डॉ संदीप अग्रवाल को भी विशेष आभार प्रकट किया, जिनका इस संस्थान में कार्यक्रम आयोजित करने में  योगदान रहता है। कार्यक्रम में डॉ आकांक्षा, डॉ लेखा सिंह, डॉ निधि माहेश्वरी, सरोज अरोड़ा, राशि पाठक, प्रतिभा झा, संगीता वर्मा डॉ दिव्या अग्रवाल, आरती शर्मा,राजेंद्र सोनी, नीरज जिंदल, किसलय कुमार, बिजेंद्र सिंह, नीरज कौशिक, चंद गुप्ता, दिव्या सिकरवार, प्रियंका चौहान आदि प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>