" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

आईबीए ने  महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति 5.0 एवं फैक्ट्री-शॉप एक्ट के लिए आयोजित किया जागरूकता शिविर

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन (IBA) द्वारा ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) के संयुक्त तत्वाधान में, पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर एवं फैक्ट्री एक्ट एवं शॉप एक्ट विभाग के सहयोग से महिला सशक्तिकरण मिशन शक्ति 5.0, फैक्ट्री एवं शॉप एक्ट में पंजीकरण की अनिवार्यता, इसके औद्योगिक एवं आर्थिक लाभ, श्रमिकों एवं महिला कर्मचारियों के अधिकार, सुरक्षा मानक एवं कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित एक व्यापक जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था की वाईस प्रेसिडेंट डॉ खुशबू सिंह की फैक्ट्री ( प्रतिष्ठान ) आर्या फैशन्स प्लॉट संख्या 481, उद्योग केंद्र-2, ईकोटेक-3, ग्रेटर नोएडा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 150 से अधिक महिलाएँ एवं 70-80 उद्यमी बंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुमित यादव  मुख्य अतिथि के रूप में तथा पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) गौतम बुद्ध नगर मनीषा सिंह अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त जीएनआईडीए की विशेष कार्य अधिकारी अर्चना द्विवेदी, फैक्ट्री एक्ट विभाग से सहायक निदेशक अंशुल तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आईबीए अध्यक्ष अमित उपाध्याय  एवं पूरी कार्यकारिणी टीम द्वारा सभी अतिथियों का तिलक, पुष्पवर्षा, माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा प्लांटर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, औद्योगिक इकाइयों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिला कर्मचारियों, जीएनआईडीए की महिला सफाई कर्मियों एवं फैक्ट्रियों में कार्यरत महिला कर्मियों को मिशन शक्ति महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि सुमित यादव ने कहा कि महिलाओं का सम्मान एवं सुरक्षित कार्य-पर्यावरण हर स्तर पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए। जीएनआईडीए उद्यमियों को अनुकूल औद्योगिक माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिक सुविधा केंद्रों की स्थापना, सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होंने जीएनआईडीए के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन. जी. रवि कुमार  के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रेटर नोएडा की पहचान उसके उद्योगों से है और उद्यमियों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्राधिकरण पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने डॉ खुश्बू सिंह की उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा मे किये जा रहे सराहनीय प्रयासों की जमकर तारीफ की।

पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा मनीषा सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनपद के विभिन्न थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहाँ महिला सुरक्षाकर्मी उपलब्ध हैं और किसी भी समस्या में तुरंत सहायता ली जा सकती है।

सहायक निदेशक कारखाना अंशुल तिवारी ने उद्यमियों को फैक्ट्री एवं शॉप एक्ट में पंजीकरण की प्रक्रिया, इसकी अनिवार्यता, सरल विधि एवं इससे होने वाले कानूनी, औद्योगिक एवं आर्थिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी तथा कहा कि यह पंजीकरण उद्योगों को कानूनी सुरक्षा प्रदान करता है और राज्य सरकार की 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी एवं जीडीपी में महत्वपूर्ण योगदान देता है। आईबीए अध्यक्ष अमित उपाध्याय  ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता ही सशक्त समाज की नींव है। मिशन शक्ति 5 उद्योग, प्रशासन और समाज की साझा जिम्मेदारी है। फैक्ट्री एवं शॉप एक्ट में पंजीकरण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि श्रमिक अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा एवं उद्योगों की दीर्घकालिक स्थिरता का आधार है। IBA उद्योगों और प्रशासन के बीच सेतु बनकर जागरूकता एवं सरल अनुपालन हेतु निरंतर कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर IBA की वाइस प्रेसिडेंट डॉ. खुशबू सिंह जी को महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस उपायुक्त महोदया द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ. खुशबू सिंह, श्री एस. के. शर्मा जी एवं नरेश चौहान (वाइस प्रेसिडेंट, IBA) ने भी कार्यक्रम को महिला सशक्तिकरण एवं जिम्मेदार औद्योगिक वातावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम के आयोजक एवं प्रायोजक डॉ. खुशबू सिंह  एवं नरेश चौहान  और खासकर आर्या फैशन्स के निदेशक अभिषेक चौहान का  आयोजन करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टीट्यूट में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

“एक पेड़ लगाएं, उसकी देखभाल करें — वही आपको जीवन देगा।” ग्रेटर नोएडा। विश्व पर्यावरण…

7 days ago

HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने “शाइनिंग स्टार अवार्ड्स–2026” में मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार व छात्रवृत्तियां देकर किया सम्मानित

ग्रेटर नोएडा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने एवं युवा प्रतिभाओं को…

7 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

ग्रेटर नोएडा। विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 weeks ago

आई बिज़नेस इंस्टीट्यूट में अकादमिक एवं कॉर्पोरेट एडवाइजरी बोर्ड बैठक में संस्थान के प्रगति पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। आई बिज़नेस इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा में अकादमिक एडवाइजरी बोर्ड (Academic Advisory Board) एवं…

2 weeks ago

प्रथम DWPS शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का हुआ सफल समापन””340 निशानेबाजों ने की सहभागिता

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन में फोकस फायर शूटिंग अकादमी के सहयोग से…

2 weeks ago

लॉयड इन्क्यूबेशन की बड़ी उपलब्धि: मात्र एक वर्ष में 56+ स्टार्टअप्स, ₹2.5 करोड़ की ग्रांट

ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित लॉयड इन्क्यूबेशन ने नवाचार, स्टार्टअप विकास…

2 weeks ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>