ग्रेटर नोएडा। जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च को प्रतिष्ठित कम्पटीशन सक्सेस रिव्यू अवॉर्ड्स-2026 में “एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन अवार्ड 2026” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान संस्थान की उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। संस्थान को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, प्रबंधन शिक्षा में नवाचार, शोध एवं उद्योग सहभागिता, मूल्य आधारित शिक्षण तथा सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्थान की निदेशक डॉ. सपना राकेश ने कहा कि “यह सम्मान हमारे शिक्षकों, विद्यार्थियों और समस्त टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हमारा उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग एवं समाज की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना भी है। यह उपलब्धि हमें और अधिक नवाचार तथा उत्कृष्टता की दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।”
संस्थान के वाइस चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने कहा कि “जीएल बजाज सदैव अकादमिक उत्कृष्टता, रिसर्च, इंडस्ट्री इंटीग्रेशन और होलिस्टिक स्टूडेंट डेवलपमेंट के लिए प्रतिबद्ध रहा है। यह सम्मान हमारी उसी सोच और प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। आने वाले समय में भी हम विद्यार्थियों को मूल्य आधारित एवं वैश्विक स्तर की शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।” डॉ अरविंद कुमार भट्ट, डॉ सुनीता चौधुरी और डॉ पवन कुमार ने संस्थान की तरफ़ से अवार्ड को प्राप्त किया। संस्थान की इस उपलब्धि पर शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे गौरवपूर्ण क्षण बताया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…