" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ को मिला “बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज प्लेसमेंट इन इंडिया अवॉर्ड 2026”

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ को 7वें राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन “विजन 2030 एजुकेशन एंड लीडरशिप समिट” में प्रतिष्ठित “बेस्ट मैनेजमेंट कॉलेज प्लेसमेंट इन इंडिया अवॉर्ड 2026” पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन इंटिएक्सीलेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईसीसीआई) द्वारा नई दिल्ली में किया गया।  यह सम्मान संस्थान की उत्कृष्ट प्लेसमेंट व्यवस्था, उद्योग जगत से मजबूत सहभागिता, विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं करियर उन्नति के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह उपलब्धि संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों, कॉर्पोरेट सहयोगियों एवं कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। संस्थान की ओर से प्लेसमेंट विभाग की डिप्टी जनरल मैनेजर अंकिता चौहान ने प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की पूरी टीम, विद्यार्थियों एवं उद्योग सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान सभी के सामूहिक समर्पण और उत्कृष्ट कार्य का परिणाम है।

इस अवसर पर संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह ने कहा कि यह सम्मान हमारे लिए गर्व का विषय है। हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण एवं बेहतर रोजगार अवसर प्रदान करना है। यह उपलब्धि हमारी पूरी टीम के समर्पण, विद्यार्थियों की मेहनत और उद्योग जगत के विश्वास का परिणाम है। आने वाले समय में भी हम शिक्षा एवं प्लेसमेंट के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।” संस्थान के निदेशक डॉ भूपेन्दर सोम ने कहा कि “जीआईएमएस सदैव विद्यार्थियों के कौशल विकास, व्यक्तित्व निर्माण और उद्योग आधारित शिक्षा पर विशेष ध्यान देता रहा है। यह पुरस्कार संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं प्लेसमेंट प्रणाली की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है। हम अपने सभी उद्योग सहयोगियों एवं हितधारकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।” जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अंतर्गत संचालित जीआईएमएस संस्थान प्रबंधन शिक्षा एवं प्लेसमेंट के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्यरत है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

9 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

11 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

1 day ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

1 day ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

1 day ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>