ग्रेटर नोएडा। हाल ही में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ने एक रिपोर्ट जारी किया जो विभिन्न क्षेत्रों में विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों तथा रिसर्च स्कोर दर्शाती है। जीएल बजाज के प्रोफेसर, प्रो. एसपी द्विवेदी का नाम दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में रखा गया है। प्रोफेसर द्विवेदी के इस प्रदर्शन के साथ जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा का नाम अब इंजीनियरिंग रिसर्च में योगदान के लिए भी वैश्विक मानचित्र में शामिल हो गया है। प्रो. एसपी द्विवेदी का नाम स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और नीदरलैंड की प्रकाशन कंपनी एल्सेवियर बीवी द्वारा तैयार की गई सूची में है। इस रिपोर्ट का उद्देश्य विश्वभर में कार्य कर रहे विभिन्न में वैज्ञानिकों तथा रिसर्च को सूचीबद्ध करना होता है। रिपोर्ट स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रख्यात प्रोफेसर जॉन इओनिडिस के नेतृत्व में विशेषज्ञों के एक समूह द्वारा लिखी गई है।
इस उपलब्धि पर संस्थान के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि संस्थान को इस उपलब्धि पर गर्व है और संस्थान रिसर्च तथा डेवलपमेंट में अपने योगदान हेतु कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संस्थान शोधकर्ताओं की एक लीग बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि जनता के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में योगदान दिया जा सके। संस्थान के निदेशक प्रो. आर.के. अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न मानदंडों जैसे एच-इंडेक्स,को-ऑथरशिप रैंकसी-स्कोर (साईंटेशन की संख्या–सेल्फसाईंटेशन को छोड़कर,) या 2 प्रतिशत या उससे अधिक के प्रतिशत रैंक के आधार पर आधारित है।
पिछले सप्ताह प्रकाशित स्टैनफोर्ड– एल्सेवियर रिपोर्ट के अनुसार 1,59,683 व्यक्तियों की विस्तृत सूची में, 1,492 भारतीयों को जगह मिली है, जिनमें से अधिकांश आईआईटी और आईआईएससी और अन्य शीर्ष संस्थानों से हैं तथा इंजीनियरिंग, फिजिक्स, बायोसाइंस, एनर्जी इत्यादि क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं। परिणाम हाल ही में प्रकाशित किए गए थे और उन्हें रिपोर्ट में 22 वैज्ञानिक क्षेत्रों और 176 उप-क्षेत्रों में वर्गीकृत किया गया है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…