" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

सहकारी समिति में नहीं है डाई खाद, किसानों की बढ़ी मुश्किलें, निजी दुकानदार कर रहे हैं मनमानी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। बारिश के कारण खराब हुई धान की फसल को लेकर किसान पहले से ही परेशान हैं ऊपर से अगली फसल बुआई के लिए तैयारी के समय सहकारी समितियों के गोदामों पर डाई की कमी ने समस्या को दोगुना कर रखा है। जबकि बाजार में निजी दुकानों पर इसकी भरमार है और निजी विक्रेता डाई खाद की कालाबाजारी कर किसान से मनमाने दाम वसूल रहे हैं। वहीं लोगों के दावे के मुताबिक पिछले कई वर्षों से कोई समस्या नहीं थी लेकिन इस बार चुनावी दौर में किसानों का डाई के लिए भटकना किसी साजिश की आशंका को बढ़ा देता है।
किसानों के मुताबिक गेंहू बुआई का दौर चल रहा है ऐसे में पिछले करीब दो सप्ताह से क्षेत्र की सहकारी समितियों पर डाई खाद नहीं आया है। हर रोज सघन समिति पर पहुंचे दर्जनों किसान सुबह से शाम तक इंतजार कर खाली हाथ लौट जाते हैं एवं समिति संचालक संतोषजनक जबाब भी नहीं दे पाते। वहीं बताया जाता कि बाजार में निजी विक्रेताओं की दुकानों पर डाई खाद का भरपूर स्टॉक है। जिसे 17 सौ से 18 सौ रुपए पर बैग बेच कर चांदी काटते हुए किसान की बेबसी का जमकर लाभ उठाया जा रहा है।
किसानों का कहना है कि सहकारी गोदाम की अपेक्षा बाजार में 5 सौ से 6 सौ रुपया अधिक वसूला जा रहा है। समस्या को लेकर किसानों के साथ-साथ किसान संगठनों में भी खासी नाराजगी नजर आ रही है तथा कई संगठन अतिशीघ्र समाधान नहीं होने पर पंचायत कर अधिकारियों के घेराव का दावा कर रहे हैं। राष्ट्रीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष इकपाल सिंह सिवाच ने गुरुवार को उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराने व समाधान नहीं होने पर सहकारी समितियों पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>