जीएन ग्रुप में ‘आगमन 2.0’ की धूम, लाइव परफॉर्मेंस पर झूमे विद्यार्थी

GN Group celebrates 'Aagaman 2.0' with live performances by students

फैशन शो ‘Spectrum: Thread of Time’ रहा आकर्षण का केंद्र, Sukhee और Muzicall Doctorz की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। संगीत, फैशन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी ‘आगमन 2.0’ में विद्यार्थियों ने जमकर उत्साह और उमंग का प्रदर्शन किया। लोकप्रिय कलाकार Sukhee और Muzicall Doctorz की लाइव परफॉर्मेंस तथा आकर्षक फैशन शो ने समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में डीसीपी शैलेन्द्र कुमार सिंह और एसीपी गौरव कुमार त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन बीएल गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मैनेजमेंट सदस्य दीपक गुप्ता और साक्षी गुप्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को मंच प्रदान करने के साथ उनके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया।

GN Group celebrates 'Aagaman 2.0' with live performances by students

फैशन शो में दिखी रचनात्मकता

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘Spectrum: Thread of Time’ फैशन शो रहा। विद्यार्थियों ने आकर्षक परिधानों और आत्मविश्वास से भरे रैंप वॉक के जरिए फैशन, कला और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों को दर्शकों की खूब सराहना मिली। फैशन शो का मूल्यांकन निर्णायक श्वेता गुप्ता और मोहम्मद कैफ ने किया।

लाइव परफॉर्मेंस ने बढ़ाया उत्साह

लोकप्रिय कलाकार Sukhee और Muzicall Doctorz की ऊर्जावान लाइव प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। संगीत की धुनों पर विद्यार्थियों ने जमकर आनंद लिया और पूरा परिसर उत्साह से गूंज उठा।

‘आगमन 2.0’ का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करने के साथ उन्हें संस्थान के वातावरण से परिचित कराना और आपसी मेलजोल बढ़ाना रहा। फैशन शो, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों से सजे इस आयोजन ने नए विद्यार्थियों के कॉलेज जीवन की शुरुआत को यादगार बनाया।

Spread the love
RELATED ARTICLES