एपीजे इंटरनेशनल विद्यालय ग्रेनो में ग्रैंड पेरेंट्स डे कार्यक्रम का आयोजित

एपीजे इंटरनेशनल विद्यालय ग्रेनो में ग्रैंड पेरेंट्स डे कार्यक्रम का आयोजित

ग्रेटर नोएडा। ग्रैंड पेरेंट्स डे कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन एपीजे इंटरनेशनल विद्यालय में किया गया। दादा-दादी और नाना-नानी ने विद्यार्थियों के साथ ऑनलाइन जुड़कर इस दिवस को मनाया। जिसमें कि सबसे पहले सरस्वती वंदना,श्लोक, गणेश वंदना द्वारा कार्यक्रम को शुरू किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. सरिता पांडे ने सभा को संबोधित किया और दादा दादी को जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया। शरद तिवारी ने भी दादा-दादी से जुड़े अपने अनुभवों को सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ साझा किया। विद्यार्थियों के विडियो दिखाए गए।
बच्चों द्वारा दादा-दादी एवं नाना-नानी के साथ कुछ खेल खेले गए और इस दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। दादा दादी और नाना नानी ने भी इस दिन को मनाने के लिए एपीजे विद्यालय एवं प्रधानाचार्या डॉ सरिता पांडे का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ सरिता पांडे ने सभी विद्यार्थियों को अपने बुजुर्गों की छत्रछाया में रहने तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed