" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

ग्रेनो प्राधिकरण ने 14 संस्थाओं पर लगाया 5.83 लाख का जुर्माना

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-कूड़े का निस्तारण सही ढंग से न करने पर हुई कार्रवाई
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कूड़े का सही ढंग से निस्तारण न करने पर 14 सोसाइटियों/संस्थाओं पर 5.83 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग के सहायक प्रबंधक वैभव नागर के नेतृत्व में प्राधिकरण टीम व फीडबैक फाउंडेशन सदस्यों ने कई सोसाइटी का निरीक्षण किया।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 लागू कर दिया है। इसके तहत बल्क वेस्ट जरनेटर को अपने कूड़े का निस्तारण खुद करना होगा। अवशेष को तय शुल्क जमा करने पर प्राधिकरण उठाएगा, लेकिन सोसाइटियां इसका पालन नहीं कर रहीं, जिसके चलते प्राधिकरण उन पर जुर्माना लगा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चेतावनी दी है कि प्राधिकरण द्वारा पारित नियमों का पालन नहीं किया गया तो ज्यादा कूड़ा ( बल्क वेस्ट जनरेटर) निकालने वालों पर और अधिक जुर्माना लगाया जा सकता है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने सभी बल्क वेस्ट जनरेटरों से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2016 का पालन करने और ग्रेटर नोएडा को साफ-सुथरा बनाए रखने की अपील की।

इन सोसाइटियों/संस्थाओं पर प्राधिकरण ने लगाया है जुर्माना
————————————————
सोसाइटी/संस्था का नाम सेक्टर जुर्माना (रुपये में)
1. एल्डिको ग्रीन मिडोस पाई वन -27,200
2. अंसल गोल्फ लिंक-1 ओमेगा-2 -22,400
3. गेल सोसाइटी पाई टू -13,200
4. यूनिटेक कैस्केड पाई वन -42,400
5. आनंदम एनटीपीसी बिल्डर्स एरिया -11,200
6. आईटीएस डेंटल कॉलेज नॉलेज पार्क थ्री -40,000
7. आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज नॉलेज पार्क थ्री -40,000
8. शारदा डेंटल कॉलेज नॉलेज पार्क थ्री -20,000
9. आम्रपाली ग्रांड जीटा वन -22,400
10. एसोटेक स्प्रिंगफील्ड जीटा वन -21,200
11. एटीएस डोल्से जीटा वन -81200
12. सुपरटेक जार ओमीक्रॉन वन -52,400
13. ओमैक्स पॉम ग्रीन म्यू -1,30,400
14. हायर प्रा. लि. एच-6, डीएमआईसी -59,000

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>